वायरल न्यूज़

VIDEO: और क्या-क्या करके मानेगा जापान! अब बना डाला AI बौद्ध भिक्षु रोबोट

रोबोट और AI की इस दुनिया में जापान ने एक बार फिर यह बता दिया है कि इस फिल्ड में उसके जैसा कोई खिलाड़ी नहीं। दरअसल, जापान ने एक AI बौद्ध भिक्षु रोबोट बनाकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है।

Image

जापान द्वारा बनाया गया AI बौद्ध भिक्षु रोबोट (Youtube/@BrianRoemmele)

AI के इस जमाने में हर देश अपने यहां इस तकनीक पर दिन-रात काम कर रहा है। AI की दुनिया में नए-नए इनोवेटिव आइडियाज़ से अपनी तकनीक को मजबूत करने का काम कर रहा है। इसी दिशा में काम कर रहा जापान ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि तकनीक की दुनिया का बादशाह उसके अलावा और कोई नहीं है।

जापान का करिश्मा

जी हां, जापान एक ऐसा देश है जो हमेशा अपनी सदियों पुरानी परंपरा और संस्कृति के साथ-साथ आधुनिक तकनीक को पेश करता है। हाल में ही जापान ने एक बौद्ध भिक्षु के रूप में रोबोट तैयार किया है। इस रोबोट का नाम "बुद्धरॉइड" है। जिसे आध्यात्मिक मार्गदर्शन, दार्शनिक सवालों के जवाब देने और बौद्ध अनुष्ठानों में सहायता करने के लिए AI की मदद से तैयार किया है।

किसने बनाया है यह रोबोट

क्योटो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस रोबोट को क्योटो विश्वविद्यालय की एक टीम ने बनाया है। जिसका नेतृत्व इंस्टीट्यूट फॉर द फ्यूचर ऑफ ह्यूमन सोसाइटी के सेजी कुमागाई कर रहे हैं। बुद्धरॉइड को बौद्ध धर्म के कई महत्वपूर्ण ग्रंथों की जानकारी दी गई है इसलिए यह जीवन, दुख, नैतिकता और आध्यात्मिकता जैसे सवालों के जवाब सोच-समझकर दे सकता है।

क्या इंसानी भिक्षुओं की जगह लेगा यह रोबोट?

इस रोबोट को लेकर बताया गया है कि यह बौद्ध रोबोट सिर्फ बोलता ही नहीं है, बल्कि चलता भी है, हाथों से इशारे भी करता है और प्रार्थना की मुद्रा बना कर ध्यान भी लगा सकता है। इसे ग्रे कलर का कपड़ा पहनाया गया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसे बनाने वालों का कहना है कि इस रोबोट को इंसानी पुजारियों के विकल्प के तौर पर नहीं बल्कि इसे इस बदलते समय में लोगों के बीच आध्यात्मिक जुड़ाव बनाए रखने के लिए बनाया गया है। हाल ही में जापान के एक मंदिर में इसका प्रदर्शन किया गया, जहां इसने लोगों से आमने-सामने बात की और उनके सवालों के जवाब दिए।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article