Lion Video: शेर को यूंही जंगल का राजा नहीं कहा जाता है। अपने शिकार को अपने सामने देख वह पलभर में चीरफाड़ कर देता है। हालांकि, कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो जंगली जानवरों से भी नहीं डरते हैं। यहां तक कि जंगल के राजा शेर से भी वह दोस्ती करने पहुंच जाते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। वहीं वीडियो के अंत में जो होता है, उसे देखकर लोग अपना दिल हार बैठे हैं। वीडियो बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाला है।
इंसान और शेर का वीडियो (इंस्टाग्राम)
वीडियो देख रह जाएंगे हैरान
वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल का राजा शेर एक जगह बैठा होता है। इसके बाद एक शख्स उस खूंखार जानवर से दोस्ती करने पहुंच जाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह शख्स जरा सा भी नहीं घबराता है और सीधा शेर के नजदीक पहुंच जाता है। वीडियो की शुरुआत में आपको थोड़ा डर सा लगेगा कि कहीं जंगल का राजा उस शख्स को कच्चा न चबा जाए। हालांकि, जैसा आप सोच रहे हैं, वीडियो में बिल्कुल उसके विपरीत होता है। देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स शेर के पास जाकर जमीन पर लेट जाता है। वहीं विशालकाय शेर भी उसके पास बैठा नजर आता है। पहले तो शेर उस शख्स के सिर को चाटता है। इसके बाद शख्स पर जमकर प्यार लुटाने लगता है। हैरानी करने की बात यह है कि इस दौरान शख्स को जरा सा भी डर नहीं लगता है। दोनों के बीच ऐसी बॉन्डिंग देखने को मिलती है, जैसे वह बचपन के बिछड़े हुए दोस्त हों। खूंखार शेर और शख्स के बीच ऐसा प्रेम सच में अद्भुत नजर आता है। वीडियो को wildlife011 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
