Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने बहुत सारी हैरान करने वाली चीजें देखी होंगी। इंटरनेट पर हर रोज कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है। वीडियो देखकर लोग सोचने पर मजबूर हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का बिना टीशर्ट के आइने के सामने खड़ा होता है। इसके बाद अचानक से वह आईना छू देता है।
आईना छूते ही लड़की में बदल गया लड़का
आईना छूने के बाद जो होता है। वह हैरान करने वाला है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आईना छूते ही वह लड़का एक खूबसूरत लड़की में बदल जाता है। दरअसल यह मेकअप का कमाल है। लड़का कुछ इस तरह से मेकअप करता है कि वह एक खूबसूरत लड़की बन जाता है। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और कह रहे हैं ऐसा उन्होंने कभी नहीं देखा है। आप भी शायद इस वीडियो को देखकर सोचने लग जाएंगे। देखें वीडियो-
