Video: शख्स ने उड़ते जहाज का खोल दिया दरवाजा, फिर अंदर जो हुआ देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 27, 2023, 02:37 PM IST

Viral Video: साउथ कोरिया के एक विमान का वीडियो सामने आया है। इस विमान पर एक शख्स ने अचानक इमरजेंसी एग्जिट गेट खोल दिया। इससे बाकी अन्य यात्रियों की हालत खराब हो गई। कई यात्री घायल हो गए तो किसी को सांस लेने की परेशानी होने लगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने खोल दिया विमान का इमरजेंसी गेट
  • जमीन से 250 मीटर ऊपर उड़ रहा था जहाज
  • वीडियो देखकर आपकी हालत हो जाएगी खराब

Viral Video: हवाई जहाज में बैठते ही एयर होस्टेस लोगों को यह समझाती देखी जा सकती है कि प्लेन में कितने द्वार हैं। इसके साथ ही वह यह भी बताती है कि आपात स्थिति में इमरजेंसी दरवाजों तक कैसे पहुंचा जाय। बता दें कि प्लेन के मेन डोर लोगों से दूर होता है, लेकिन इमरजेंसी एग्जिट नजदीक ही होता है। ऐसे में इमरजेंसी गेट खोलना मुमकिन होता है। हालांकि, यह किसी आपात स्थिति में ही खोलना होता है। सोचिए अगर कोई उड़ते विमान में इमरजेंसी गेट खोल दे तो क्या होगा?

plane

यात्री ने खोला प्लेन का दरवाजा (ट्विटर)

शख्स ने खोल दिया प्लेन का इमरजेंसी दरवाजा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक यात्री ने उड़ते प्लेन में अचानक इमरजेंसी गेट खोल दिया। इसके बाद जो नजारा सामने आया, उसे देखकर आप भी हिल जाएंगे। वीडियो साउथ कोरिया के एक विमान का है। जहां एक शख्स ने इमरजेंसी एग्जिट गेट खोलकर बाकी अन्य यात्रियों को परेशान कर दिया। फिर जो स्थिति बनी, उससे बाकी बैठे यात्रियों का कलेजा मुंह को आ गया। रिपोर्ट के अनुसार, यह वीडियो एशियाना एयरलाइन (Asiana Airline) का है। देखें वीडियो-

End of Feed