वायरल न्यूज़

Viral Video: शख्स की जिंदगी में नहीं थी कोई लड़की! सिर पर उगा ली गर्लफ्रेंड्स की फौज

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 27, 2023, 01:29 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपना बाल बनवाता नजर आ रहा है, जिसके स्टाइल को देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। दरअसल, शख्स ने अपने बाल पर लड़कियों की डिजाइन बनवाई है।

Image

शख्स ने करवाई अनोखी हेयरस्टाइल (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने करवाई अनोखी हेयरस्टाइल
  • यूजर्स ने दिया बड़ा ही चटपटा रियक्शन
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Unique Hairstyle Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपना बाल कटवाता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद पहले तो आप बार्बर की जमकर तारीफ करने लगेंगे और शायद डिजाइन देख आपको हंसी भी आ सकती है। यकीन मानिए इस वीडियो को देखने के बाद आपका दिन बन जाएगा। वैसे ये भी है कि ये एक अनोखे तरीके का वीडियो का है, जिसे देखने के बाद आपको वैसा फील भी होगा। ये एक ऐसा वीडियो है, जिसे आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स अपना बाल कटवाता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में इस शख्स के बाल कटवाने के स्टाइल को देख आपके पेट में दर्द होने लगेगा.. अरे भाई.. हंसते-हंसते। दरअसल, शख्स ने अपने सिर लड़कियों के डिजाइन करवाए हैं। एक छोर से लेकर दूसरे छोर तक शख्स ने करीब पांच से छह लड़कियों के फेस बनवाए हैं, जिसे देखने के बाद लोग काफी मजेदार रियक्शन भी दे रहे हैं।

अनोखे हेयरस्टाइल में शख्स का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं कि कुछ अनोखा, कुछ अलग। वहीं, अन्य यूजर्स ने कहा कि लगता है भाई की जिंदगी में लड़की नहीं थी, ऐसे में भाई ने लड़की ही सिर पर उगा ली। अब तक इस वीडियो पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'samad.narogh' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article