VIDEO: इतनी भारी है दुनिया की सबसे वजनी सोने की यह ईंट, जिसे उठाना तो दूर हिलाना भी है मुश्किल

आमतौर बैंकों द्वारा इस्तेमाल होने वाले एक सोने की ईंट का वजन करीबन 10 से 12 किलो तक होता है लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया की सबसे भारी सोने की ईंट का वजन सैकड़ों किलो है।

सोना हमेशा से ही दुनिया की सबसे कीमती धातुओं में गिना जाता है। लोग सोने के गहने पहनते हैं, इसे निवेश के तौर पर खरीदते हैं और कई देशों के पास सोने का बड़ा भंडार भी है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर सैकड़ों किलो सोने को एक ही बार में एक ईंट जैसी शक्ल दे दी जाए तो वह कितना बड़ा और भारी होगा? ऑस्ट्रेलिया में ऐसा ही एक बेहद खास गोल्ड बार तैयार किया गया है, जिसने गिनीज बुक में अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) बना डाला।

Video of world largest gold bar in guinness world record

दुनिया की सबसे भारी सोने की ईंट (Instagram/@GuinnessWorldRecord)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

किसने बनाई यह विशाल सोने की ईंट?

इस विशाल सोने की ईंट के वीडियो (Video) को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि इस ईंट को ऑस्ट्रेलिया की द पर्थ मिंट ने बनाया है। जिसका वजन 521.2 किलोग्राम यानी करीब 1,149 पाउंड है। इसकी खासियत सिर्फ इसका सोना होना नहीं, बल्कि इसका वजन है। 521.2 किलो का यह गोल्ड बार दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड बार के तौर पर दर्ज किया गया है। इसका वजन इतना ज्यादा है कि यह आठ पुरुषों के कुल वजन से भी ज्यादा है। इस रिकॉर्ड को बनाने में ऑस्ट्रेलिया की कई गोल्ड माइनिंग कंपनियों ने भी योगदान दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, रिकॉर्ड के लिए कई कंपनियों ने सोना दान किया। इनमें पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की सात कंपनियां शामिल थीं, जबकि कुल नौ कंपनियां ऑस्ट्रेलिया से थीं।

End of Feed