वायरल न्यूज़

जंगल में जाम! कैमरे और इंसानों की भीड़ में फंसा बाघ दिखा परेशान, रणथंबोर का यह Video हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर वाइल्डलाइफ से जुड़ा एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक बाघ कई सफारी गाड़ियों से घिरा हुआ दिखाई दे रहा है। बाघ इंसानों और कैमरे के बीच खुद को बिल्कुल असहज महसूस कर रहा है।

Image

कैमरे में कैद हैरान-परेशान बाघ (X/@paragenetics)

वन्यजीवों की जिंदगी में इंसानों की दखलंदाजी जिस तरह से बढ़ रही है, वह काफी चिंताजनक है। अब आप सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को ही देख लें। जहां एक बाघ कई सफारी गाड़ियों से घिरा हुआ दिखाई दे रहा है। गाड़ियां उसके चारों तरफ खड़ी हैं और पर्यटक उसे बेहद करीब से देखने की कोशिश कर रहे हैं। यह वीडियो राजस्थान के रणथंबोर नेशनल पार्क का बताया जा रहा है।

वीडियो में क्या दिखा?

इस वायरल वीडियो को सबसे पहले इंस्टाग्राम पर रतन भयाल नाम के यूजर ने शेयर किया था। जिसे बाद में उत्तराखंड सरकार के वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक Dr. P. M. Dhakate ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने अकाउंट से पोस्ट किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इंसानों और गाड़ियों से घिरा बाघ परेशान नजर आ रहा है, साथ ही वह खतरे से अलर्ट भी लग रहा है। उसकी आवाज सुनकर ऐसा लग रहा है जैसे वह तनाव की स्थिति महसूस कर रहा हो। वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि सफारी वाली गाड़ियों ने बाघ को घेर लिया था। इस स्थिति को “सफारी जाम” कहा जाता है। जहां बहुत सारी गाड़ियां एक साथ किसी जानवर को घेर लेती हैं।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने जंगल सफारी पर सवाल उठाए हैं कि क्या नेशनल पार्क में नियमों का सही तरीके से पालन हो रहा है? कई लोगों ने तो यह भी कह कि राष्ट्रीय उद्यान पिकनिक स्पॉट नहीं, बल्कि जानवरों का घर हैं। इस तरह से उनकी जिंदगी में इंसानों का बढ़ता हस्तक्षेप किसी भी सूरत में ठीक नहीं है। अगर वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट की माने तो जंगल में घूमते समय उचित दूरी बनाए रखना और शांत रहना बहुत जरूरी है। जानवरों के रास्ते में अपनी गाड़ियों को न रोकें।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article