VIDEO: जब प्रिंस विलियम ने थामा बल्ला, सौरव गांगुली की गेंद पर जड़ा छक्का, मैच के लिए थमा लंदन का ट्रैफिक

लंदन में बकिंघम पैलेस के बाहर प्रिंस विलियम ने सौरव गांगुली के खिलाफ छक्का लगाया। जो रूट, ब्रायन लारा और अजिंक्य रहाणे समेत क्रिकेट के दिग्गजों के साथ खेले इस खास मैच का वीडियो वायरल हो रहा है।

क्रिकेट का मैदान हो या लंदन की सड़क, अगर सामने दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी हों, तो रोमांच अपने आप बढ़ जाता है। लेकिन क्या हो, जब ब्रिटेन के राजघराने के प्रिंस भी बल्ला लेकर मैदान में उतर जाएं? लंदन में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब प्रिंस विलियम ने बकिंघम पैलेस के बाहर क्रिकेट के दिग्गजों के साथ स्ट्रीट क्रिकेट (Cricket) खेला। इस दौरान उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के खिलाफ भी शानदार शॉट लगाया। इस खास मुकाबले का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Video of prince william hits six on sourav gangulys ball at Buckingham Palace london cricket match Earthshot Prize

बकिंघम पैलेस के बाहर दिग्गजों के साथ क्रिकेट खेलते प्रिंस विलियम का हुआ वीडियो वायरल (X/@SabirahLohn/@Sofiaszob)

बकिंघम पैलेस के बाहर जमा क्रिकेट

यह खास क्रिकेट मैच लंदन की मशहूर सड़क द मॉल पर आयोजित किया गया। इस जगह की खास बात यह है कि यह बकिंघम पैलेस के ठीक सामने स्थित है। आमतौर पर यहां गाड़ियों की आवाजाही देखने को मिलती है, लेकिन इस बार सड़क पर क्रिकेट का रोमांच देखने को मिला। प्रिंस विलियम पास के सेंट जेम्स पैलेस के गेट से पहुंचे और वहां मौजूद खिलाड़ियों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने खुद बल्ला थामा और कुछ शॉट खेलने की कोशिश की। बाद में उन्होंने गेंदबाजी में भी अपना हाथ आजमाया।

End of Feed