Viral Video of Moving Car in Arab: अरब देशों के कई सारे वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं लेकिन कभी कुछ ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं, जिसे देखने के बाद लगता बस यही लगता है कि जिंदगी के मजे तो आखिर यही लोग ले रहे हैं। आज हम आपके लिए जो वीडियो (Trending Video) लेकर आए हैं, उस वीडियो को देखने के बाद आप हंसते-हंसते पागल हो जाएंगे।
देखें देसी जुगाड़ का ये मस्त वायरल वीडियो (Photo Credit - Instagram)
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको अरब देश की सड़कों पर एक चलती कार दिखाई देगी, जिसमें काफी मजेदार और सुरक्षित तरीके से झूला लगाया गया है। या यूं कहे तो एक एयर कंडीशनर सीट लगाई गई है, जिस पर एक शख्स बैठा हुआ है। और नीचे जो रस्सी लटकी हुई है, उस रस्सी को पकड़कर कार की सीट पर बैठा व्यक्ति झूला झूलने लगता है। यह वीडियो (Funny Viral Video) आपको बड़ा ही लाजवाब लगने वाला है। यकीनन आप इस वीडियो को देखने के बाद काफी एंजॉय करेंगे और हां.. जरा संभलकर देखिएगा, क्योंकि इस वीडियो को देखने के बाद आप हंसी से लोटपोट होने वाले हैं। वैसे देखा जाए तो इसे ही 'देसी जुगाड़' कहा जाता है।
चलती कार पर झूला झूलने वाला वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं, जो काफी मजेदार हैं। एक यूजर ने कहा कि कुछ लोग हमेशा अपनी जिंदगी को जीने में लगा देते हैं। ऐसे लोग सिर्फ जीवन जीने और प्यार करने के लिए बने हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि 'ओए पुल्स आ गई पुल्स'। चलती कार के इस मजेदार मोमेंट वाले वीडियो (Funny Video) पर अब तक हजारों लाइक्स और लाखों व्यूज आ चुके हैं। वहीं, इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। वायरल हो रहे इस वीडियो को 'f3i_0' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
