वायरल न्यूज़

Viral Video: जन्मों का भूखा था यह बत्तख, सेकंडों में कच्चा चबा गया 8 मछलियां

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 20, 2023, 09:34 PM IST

Viral Video: बत्तख भूखे भेड़िये की तरह दौड़ते हुए आता है और एक टोकरी में रखी मछलियों को सेकंडों में चट कर जाता है। बत्तख का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो देखकर आप भी कहेंगे कि बत्तख जन्मों का भूखा है।

Image

मछली का वीडियो

KEY HIGHLIGHTS
  • बत्तख का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • मछलियों को देखते ही उन पर टूट पड़ा बत्तख
  • वीडियो देखकर हैरान रह गए हैं लोग

Viral Video: जब किसी को भूख लगती है, तो वह खाना मिलते ही उस पर टूट पड़ता है। यह इंसानों में ही नहीं बल्कि पशु-पक्षियों में भी देखा जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक बत्तख देखते ही देखते 8 मछलियां कच्ची चबा जाता है। वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरान रह गए हैं। बत्तख का यह वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया है। वीडियो देखकर आप कहेंगे कि बत्तख जन्मों का भूखा है।

हैरान करने वाला वीडियो

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बत्तख भूखे भेड़िये की तरह दौड़ते हुए आता है और एक टोकरी में रखी मछलियों को सेकंडों में खा जाता है। वह मछलियों को बेतहाशा पागलों की तरह खाते नजर आता है। आप इस वीडियो को देखकर चौंक जाएंगे। वैसे तो आपने बत्तख को जमीन पर दाना चुगते ही देखा होगा, लेकिन यहां पर बत्तख मछलियों को कच्चा चबाते नजर आ रहा है। बत्तख पलभर में 8 मछलियों को जिस तरह निगल जाता है, उसे देखकर हर किसी को हैरानी हो रही है। देखें वीडियो-

वीडियो को @TheFigen_ नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं बत्तख के सामने मछलियों की टोकरी रखी है। इसके बाद बत्तख का मालिक उसे शिकंजे से आजाद करता है। इसके बाद बत्तख सीधे मछली खाने पर टूट पड़ता है। वह पागलों की तरह 20 सेकंड के भीतर 8 मछलियां चट कर जाता है। 24 सेकेंड का यह वीडियो लोगों की नींद उड़ा रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बत्तख सारी 8 मछलियों को साबुत ही निगल जाता है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article