वायरल न्यूज़

Viral Video: सांड ने मचाया आतंक, गुस्से में तोड़ डाली गाड़ी की टंकी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 21, 2023, 09:57 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांड गुस्से में आकर पास में खड़ी एक गाड़ी को तोड़ने में लग जाता है और उसकी वाइपर की टंकी तोड़ डालता है। सांड के इस गुस्से को देख पास में खड़े लोग काफी डर जाते हैं, जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं।

Image

सांड ने मचाया जमकर उत्पात (Photo Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांड ने मचाया आतंक
  • गुस्सैल सांड ने उड़ाए गाड़ी के परखच्चे
  • तोड़ डाली वाइपर की टंकी

Video of Angry Bull Goes Viral: जब हम रास्ते पर चल रहे होते हैं तो कई बार छुट्टा पशुओं का आतंक देखा जाता है। कई बार वे इतना गुस्से में आ जाते हैं कि आसपास के लोगों को भी हानि पहुंचाने लगते हैं। कुछ ऐसा ही एक वीडियो (Viral Video) हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसमें आप एक सांड को देख सकते हैं, जो काफी गुस्से में है और काफी उत्पात मचा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आप एक सांड को देखेंगे, जो काफी गुस्से में होता है और काफी आतंक मचाता है। इस दौरान उसे एक गाड़ी मिलती है, जो रोड के किनारे आराम से खड़ी रहती है। अब होना क्या था, सांड से ये देखा नहीं गया और उसने गाड़ी पर अटैक कर दिया और गाड़ी के परखच्चे उड़ा दिए। सांड के इस हमले से गाड़ी की टंकी टूट जाती है, जिसे आप वीडियो में देख सकते हैं। इसके बाद आस पास के लोग भी ये देख काफी हैरान रह जाते हैं। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर ये वीडियो (Trending Video) जमकर वायरल हो रहा है।

गुस्सैल सांड का वीडियो हुआ वायरल

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं, जो काफी मजेदार हैं। एक यूजर ने कहा कि 'कार मालिक अपनी बीमा कंपनी को यह समझाने के लिए प्रिपरेशन कर लें'। वहीं, दूसरे यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि 'जब वाइपर की टंकी से पानी गिरने लगा होगा तो सांड ने सोचा होगा कि शायद उसे ब्लीडिंग हो रही है'। वैसे सांड के उत्पात मचाने वाले इस वीडियो पर लाखों लाइक्स मिल चुके हैं और करोड़ों लाखों व्यूज आ चुके हैं। वहीं, इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। वायरल हो रहे इस वीडियो को 'bilal.ahm4d' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article