VIDEO: बाहर बच्चों को झूला झूलते देखा तो पोता लगा रोने, बच्चे को चुप कराने के लिए दादाजी ने ट्रेन में ही कर दिया जुगाड़

ट्रेन में झूला झूलने के लिए रो रहे बच्चे को चुप कराने के लिए बच्चे के दादाजी ने ऐसा अनोखा जुगाड़ लगाया कि बच्चे के चेहरे पर अगले ही पल एक प्यारी सी मुस्कान आ गई।

बच्चों की छोटी-छोटी जिद कभी-कभी बड़ों के लिए बड़ा ही चैलेंज बन जाता है। खासकर जब बच्चा किसी चीज को देखकर उसे तुरंत पाने की जिद करने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक ऐसा ही वीडियो (Video) इन दिनों लोगों का दिल जीत रहा है। इसमें एक छोटा बच्चा ट्रेन में सफर के दौरान झूला झूलने की जिद करने लगता है लेकिन उसके दादा ने ऐसा प्यारा जुगाड़ लगाया कि बच्चा कुछ ही देर में खुश हो गया।

Video Of grandfather makes swing for grandson in train

ट्रेन में पोते को झूला झूलाते उसके दादाजी (X/@SaffronChargers)

ट्रेन के बाहर बच्चों को झूला झूलते देखा

दरअसल, बच्चा अपने परिवार के साथ ट्रेन से सफर कर रहा था। सफर के दौरान एक जगह ट्रेन की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई। इसी दौरान बच्चे की नजर रेलवे ट्रैक के पास एक खेत में झूला झूल रहे कुछ बच्चों पर पड़ी। वहां पेड़ों से रस्सी के झूले बंधे हुए थे और बच्चे मजे से झूल रहे थे। यह देखकर बच्चे का भी मन झूला झूलने का करने लगा। उसने तुरंत दादा से झूले की जिद शुरू कर दी। जब उसे झूला नहीं मिला तो वह रोने लगा। बच्चे के रोने की आवाज से ट्रेन में बैठे दूसरे यात्रियों को भी परेशानी होने लगी।

End of Feed