वायरल न्यूज़

Viral Video: बॉडीबिल्डिंग के बीच बजा 'चोली के पीछे', फिर ये क्या करने लगा फिटनेस कोच

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 19, 2023, 06:57 AM IST

Viral Video: फिटनेस कोच का वीडियो सोशल मीडिया में हर तरफ छाया हुआ है। इसमें वो 'चोली के पीछे क्या है' गाने पर परफॉर्म करता हुआ नजर आता है।

Image

'चोली के पीछे' गाने पर डांस करते हुए फिटनेस कोच का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ फिटनेस कोच का वीडियो
  • चोली के पीछे गाने पर दिखाए जबरदस्त मूव
  • लाखों बार देखा गया मजेदार वीडियो

Viral Video: हिंदी सिनेमा में ऐसे सैकड़ों गाने हैं, जिन्हें कोई सुन ले तो खुद को डांस करने नहीं रोक पाता। फिर चाहे वो शख्स कितना भी जरूरी काम ही क्यों ना कर रहा हो। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है, जहां एक फिटनेस कोच बॉलीवुड फिल्म का गाना बजने के बाद खुद को डांस करने से नहीं रोक पाया। हैरान हो जाएंगे ऐसा तब हुआ जब शख्स स्टेज पर किसी कॉम्पिटिशन में परफॉर्म कर रहा था। वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है और करीब दो लाख यूजर्स ने इसे लाइक किया है। दरअसल वायरल वीडियो एक फिटनेस कोच से जुड़ा है, जो स्टेज पर बॉडीबिल्डिंग कॉम्पिटिशन में भाग लेने पहुंचा।

बॉडीबिल्डिंग कॉम्पिटिशन में बजा 'चोली के पीछे' गाना

वीडियो को शुरुआत से देखेंगे कि फिटनेस कोच स्टेज पर अपनी जबरदस्त बॉडी दिखा रहा है। फ्रेम में सबकुछ बहुत अच्छा नजर आता है। इसमें फिटनेस कोच अपनी बॉडी दिखाता इधर सामने बैठी भीड़ तालियां पीटती है। मगर तभी ऐसा कुछ नजर आया कि सबकुछ बदल गया। दरअसल स्टेज पर अचानक हिंदी सिनेमा का सुपरहिट 'सॉन्ग चोली के पीछे क्या है' प्ले हो गया। अब फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर बार-बार देखने पर मजबूर हो जाएंगे। दरअसल गाना बजने के बाद बॉडीबिल्डिंग कॉम्पिटिशन में फिटनेस कोच ने इसे ही अपने मूव्स का पार्ट बना लिया।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

चीखने लगे लोग

फ्रेम के अगले हिस्से में देखेंगे कि गाना जैसे-जैसे आगे बढ़ता है कोच वैसे-वैसे बॉडीबिल्डिंग के पोज देने लगता है। शानदार लगेगा कि कोच गाने की धुन पर भी जबरदस्त पोज देता है। अब गाने पर बॉडीबिल्डिंग कोच को पोज देता देखकर लोग चीखने लगते हैं। मानो कोच ने गाने पर बॉडीबिल्डिंग डांस दिखाकर सबको हैरत में डाल दिया। सोशल मीडिया में नेटिजन्स गाने पर कोच का धासू परफॉर्मेंस आश्चर्यचकित है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर iamtarungill नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article