वायरल न्यूज़

Funny Video Today: टक्कर मारने आए सांड की ही बत्ती गुल कर दी, जैसे ही पास आया सिर पर बैठ गया बंदा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 16, 2023, 01:00 PM IST

Funny Video Today: सांड को ताकतवर जानवर माना जाता है, मगर एक शख्स ने उसके साथ ऐसा मजाक किया कि बेचारी की बत्ती ही गुल हो गई।

Image

शख्स ने टक्कर मारने आए सांड को ही बुरी तरह परेशान कर दिया। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने सांड से किया जबरदस्त मजाक
  • फिर कुछ समझ नहीं पाया बेचारा
  • लाखों व्यूज बटोर चुका है वीडियो

Funny Video Today: सांड को सबसे ताकतवर जानवरों में से एक माना जाता है। ये एक ऐसा जानवर है जो आमतौर पर शांत ही नजर आता है। मगर जब ये बिगड़ता है तो बहुत तबाही मचाता है। सामने आने वाली हर चीज को ये हवा में उड़ा देता है। फिर इंसान ही क्यों ना इसके सामने पड़ जाए। मगर क्या हो जब कोई शख्स ही सांड के सामने पड़ जाए और उसे परेशान करने लगे। कोई भी जवाब देगा कि सांड उसे वहीं पटक देगा। मगर अभी एक ऐसा वीडियो सामने है जो आपकी सोच से अलग है। इसमें एक शख्स खुद सांड के करीब पहुंचा और उसे खूब परेशान कर दिया। मगर जब सांड उसे टक्कर मारने आया तो शख्स ने उसकी ही बत्ती गुल कर दी। बेचारे सांड के भी कुछ समझ में नहीं आया कि आखिर उसके साथ क्या हो रहा है।

टक्कर मारने आया मगर खुद परेशान हो गया सांड

सांड और शख्स से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो इतना मजेदार भी है कि देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। शुरुआत से वीडियो देखने पर पता चलता है कि सांड खुले मैदान में आराम से खड़ा है। तभी एक शख्स उसके बिल्कुल करीब पहुंच गया। सांड अभी भी चुपचाप खड़ा है। वो शख्स को जरा भी नुकसान नहीं पहुंचाता। मगर शख्स उसे छेड़ने लगा। वो पैर ऊपर करके सांड के सामने पहुंच गया। फ्रेम में आगे देखेंगे कि इससे सांड बुरी तरह गुस्सा हो गया। वो शख्स को टक्कर मारने के लिए तेज रफ्तार में आगे बढ़ा, मगर अगले ही सेकंड बेचारे की बत्ती गुल हो गई। सांड को भी कुछ समझ नहीं आया कि आखिर उसके साथ क्या हुआ।

सांड की गर्दन पर लटक गया सांड

वीडियो के सबसे मजेदार हिस्से में देखेंगे कि सांड ने जैसे ही शख्स को टक्कर मारना चाहा उसने तुरंत उसकी गर्दन पकड़ ली और लटक गया। अब सांड का भी दिमाग चकरा गया कि शख्स से कैसे अपना पीछा छुड़ाया जाए। सांड यहां वहां भागता है। जमीन पर सींग मारता है, मगर शख्स उसे कहां छोड़ने वाला था। सांड खूब कोशिश करता है मगर शख्स उसकी गर्दन पर ही लटका रहा।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि सांड को बुरी तरह छेड़ते हुए शख्स का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो कुछ ही समय में लाखों व्यूज बटोर चुका है और हजारों लोगों ने इसे पसंद किया। मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर روانشناسی، موفقیت،انگیزشی नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article