VIDEO: हील पहनकर आप सिर्फ चल ही पाती होंगी लेकिन इस महिला ने सबसे तेज दौड़कर बना दिया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

हाई हील्स पहनकर 100 मीटर की दौड़ पूरी करने वाली इस महिला के वीडियो को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है। आज 11 साल बाद भी उसका रिकॉर्ड कोई तोड़ नहीं पाया है।

आमतौर पर हाई हील्स पहनकर चलना ही कई महिलाओं के लिए मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर कोई इन्हें पहनकर 100 मीटर की रेस दौड़ जाए, तो आप क्या कहेंगे? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही अनोखा वीडियो (Video) खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला हाई हील्स पहनकर 100 मीटर की रेस लगाती नजर आ रही है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) ने अपने अकाउंट से शेयर किया है।

Video Of Fastest 100m in high heels (female) Guinness World Record

इस महिला के नाम है हाई हील्स पहनकर दौड़ने का रिकॉर्ड (X/@GuinnessWorldRecords)

इस महिला के नाम है हाई हील्स पहनकर रेस लगाने का रिकॉर्ड

गिनीज ने वीडियो के कैप्शन में इस महिला और उसके शानदार रिकॉर्ड के बारे में भी बताया है। जिसमें बताया जा रहा है कि डेनमार्क की मजकेन सिचलाउ (Majken Sichlau) ने हाई हील्स पहनकर 100 मीटर की दौड़ महज 13.557 सेकंड में पूरी की थी। उनका यह कारनामा इतना खास है कि एक दशक से भी ज्यादा समय बाद भी इसकी चर्चा होती है।

End of Feed