चलती लोकल ट्रेन पर गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, आसमान तक उठीं चिंगारियां, Video वायरल

पश्चिम बंगाल के दक्षिणेश्वर रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन के ऊपर 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार गिर गया। तेज चिंगारियां और धुआं फैलने से यात्रियों में दहशत मच गई। राहत की बात है कि कोई घायल नहीं हुआ।

पश्चिम बंगाल के दक्षिणेश्वर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां लोकल ट्रेन के ऊपर अचानक 11,000 वोल्ट की ओवरहेड बिजली की लाइन गिर गई। तार गिरते ही ट्रेन के ऊपर तेज चिंगारियां उठने लगीं और चारों तरफ धुआं फैल गया। यह नजारा देखकर ट्रेन में बैठे यात्रियों के बीच दहशत फैल गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

Video of dakshineswar station local train 11000 volt overhead wire incident

रेलवे स्टेशन पर गिरा 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन तार (X/@NacheejBanda)

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना का वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि ट्रेन के ऊपर बिजली का तार गिरने के बाद तेज रोशनी के साथ चिंगारियां निकल रही हैं। कुछ ही देर में वहां धुआं फैल जाता है। अचानक हुई इस घटना से स्टेशन पर मौजूद लोग भी घबरा जाते हैं। फिलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हमने इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर पोस्ट करने वाले @NacheejBanda नामक अकाउंट से लिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

ट्रेन के ऊपर गिरा हाई वोल्टेज बिजली का तार

जानकारी के मुताबिक, दक्षिणेश्वर रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन के ऊपर 11 हजार वोल्ट की बिजली सप्लाई करने वाला ओवरहेड तार गिर गया। रेलवे की इलेक्ट्रिक ट्रेनों को चलाने के लिए इसी तरह की ओवरहेड लाइनों से बिजली दी जाती है। ऐसे में अगर हाई वोल्टेज तार ट्रेन के संपर्क में आ जाए, तो यह यात्रियों के लिए बेहद खतरनाक स्थिति पैदा कर सकता है।

रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद सोशल मीडिया (Social Media) पर रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर 11 हजार वोल्ट की ओवरहेड बिजली लाइन ट्रेन पर कैसे गिर गई? क्या बिजली के तारों की नियमित जांच की जा रही थी? क्या समय-समय पर उनके रखरखाव पर ध्यान दिया जा रहा है? रेलवे में ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइनों की देखरेख और रखरखाव बेहद जरूरी है। इनकी जांच में किसी भी तरह की लापरवाही यात्रियों की जान को खतरे में डाल सकती है। इसलिए यह भी जरूरी है कि घटना के कारणों की जांच हो और जिम्मेदारी तय की जाए। बेशक इस बार किसी की जान नहीं गई, लेकिन हर बार बड़ा हादसा टल जाना रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था की कामयाबी नहीं माना जा सकता। यात्रियों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि इस तरह की घटनाएं होने की नौबत ही न आए।

End Article
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करत...

End of Feed