Funny Video Of Cute Panda: दुनिया में जानवरों की कई ऐसी प्रजातियां हैं, जो दिखने में जितने क्यूट लगते हैं, उतने ही अच्छे भी होते हैं, उनका नेचर काफी अच्छा होता है। इसी में से एक पांडा भी है, जो जितना दिखने में क्यूट होता है, उससे कई ज्यादा असल जिंदगी में वह क्यूट होता है। इसी क्यूट पांडा का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको इससे प्यार हो जाएगा।
पांडा का मजेदार वीडियो वायरल (Photo Credit - Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो (Social Media Viral Video) काफी मजेदार है, जो इन दिनों काफी ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, इस वीडियो में पांडा पहले तो एक झूले पर बैठा होता है फिर बाद में उससे गिर जाता है। नीचे गिरने के बाद ये गोलू-मोलू सा जानवर ऊपर चढ़ने की काफी कोशिश करता है लेकिन चढ़ नहीं पाता है। फिर क्या.. नीचे ही उसकी मस्ती शुरू हो जाती है, जिसे देखने के बाद आप भी हंस पड़ेंगे। मासूम चेहरे वाला यह जानवर जमीन पर गुलाटी मारना शुरू कर देता है, जो काफी वीडियो (Funny Video) का काफी मजेदार पार्ट है।
पांडा का मजेदार वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) को देखने के बाद इस क्यूट से जानवर की मासूमियत पर आप हंसी निकल जाएगी। इस वीडियो पर यूजर्स द्वारा काफी मजेदार कमेंट्स भी किए गए हैं, इस पर एक यूजर ने कमेंट किया कि पांडा मस्ती करना काफी पसंद करते हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि पांडा काफी क्यूट होते हैं, जो हमेशा खुशनुमा जिंदगी बिताते हैं। लाखों लाइक्स और करोड़ों व्यूज के साथ इस वीडियो को हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'fubao_012486' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
