वायरल न्यूज़

VIDEO: भूत या चमत्कार...अचानक चलते-चलते कार के उड़ गए परखच्चे, कैमरे में कैद हुआ शॉकिंग मंजर

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 30, 2023, 09:47 AM IST

Car Accident Video: सोशल मीडिया पर एक्सीडेंट का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। यकीन मानिए, इस नजारे को देखकर आपके होश भी उड़ जाएंगे

Image

चौंकाने वाला नजारा, (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • अनोखे अंदाज में कार का एक्सीडेंट
  • नजारा देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन
  • वीडियो देखकर दंग रह गए लोग

Shocking Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ नजारों को देखकर लोगों की बोलती तक बंद हो जाती है। एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो (Shocking Video) इन दिनों तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें चलते-चलते एक कार के परखच्चे उड़ गए। लेकिन, नजारा ऐसा था जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। यकीन मानिए इस वीडियो को देखने के बाद आप भी यही कहेंगे, ' कोई भूत था या फिर कोई चमत्कार'।

आज तक आपने एक्सीडेंट (Accident Video) के एक से एक खतरनाक वीडियो देखे होंगे। कई बार लाइव गाड़ियों को टकराते हुए देखा होगा। सोशल मीडिया पर तो सैकड़ों-हजारों वीडियो (Trending Video) देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, इस तरह का नजारा हो सकता है पहली बार देखेंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं सुनसान सड़क पर पहले एक गाड़ी गुजरती है। वहीं, कुछ पल बाद दूसरी तरफ से एक कार आ रही होती है। चौराहे पर आते ही कार दूसरी तरफ मुड़ने लगती है। लेकिन, अचानक कुछ ऐसा होता है कि कार घुम जाती है और विपरित दिशा में जाने लगती है और फिर जो होता है वो तो दिल दहलाने वाला है। तो दिल थामकर इस वीडियो को देखें...

चौंकाने वाला नजारा

नजारा देखकर एक पल के लिए आपका कलेजा भी जरूर कांप गया होगा। क्योंकि, इस तरह का मंजर हो सकता है पहली बार देख रहे हों। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। इंस्टाग्राम पर इस चौंकाने वाले वीडियो को 'reelsengenharia' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 70 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस नजारे को देखकर उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। जबकि, कुछ का कहना है कि लगता है कि भूत ने ये कमाल किया है। वहीं, कुछ का कहना है कि एडिटेड है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article