Husband Wife Viral Video: कभी-कभी रास्तों पर चलते-चलते कुछ ऐसा दिख जाता है, जिसे देखने पर सिर्फ हंसी ही निकलती है। इस वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही खास दिखने वाला है, तो आइए जानते हैं इस वीडियो की पूरी कहानी कि आखिर है क्या इसमें खास, जो आपको इसे देखने पर मजबूर कर दें।
पहली बात तो यह वीडियो भैया भाभी का है। यह कोई नॉर्मल वीडियो नहीं है। दरअसल, चलती बाइक पर भाभी बैठी हुई हैं और भैया बाइक ड्राइव कर रहे हैं। अब शुरू होता है कि इस वीडियो का मेन खेल। चलती बाइक पर भाभी भैया को सिगरेट पिलाती नजर आ रही हैं। जी हां, ड्राइविंग के साथ-साथ भैया स्मोक का भी आनंद ले रहे हैं। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसके देखने के बाद आप भी यही बोलेंगे कि 'बीवी हो तो ऐसी'।
भैया को सिगरेट पिलाती हुई भाभी का वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) को देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है। ये वीडियो जितना मजेदार है, उतना ही मजेदार कमेंट भी इस पर किए गए हैं। इस पर एक यूजर ने कमेंट किया कि सिर्फ इसी प्रकार की लड़की की खोज में हूं। वहीं, एक दूसरे यूजर ने चटकारे लेते हुए लिखा कि 'लगता है वाइफ ने लाइफ इंश्योरेंस का पेपर देख लिया होगा। इस वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं और इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'sunnobc' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
