VIDEO: 8 महीने तक अकेले नदी साफ करता रहा बिट्टू तबाही, एक महीने में फिर गंदी हुई तो टूट गया दिल

बिट्टू ने 8 महीने तक अकेले मेहनत करके नदी को साफ किया, लेकिन स्थानीय लोगों की लापरवाही से एक महीने में नदी फिर गंदी हो गई। जिसका वीडियो बिट्टू ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

नदी को साफ करना आसान काम नहीं है। इसके लिए मेहनत, समय और लगातार कोशिश की जरूरत होती है लेकिन जरा सोचिए, अगर कोई शख्स आठ महीने तक अकेले मेहनत करके नदी को साफ करे और लोग उसे महज एक महीने में फिर से गंदा कर दें, तो उसे कैसा लगेगा? सोशल मीडिया पर बिट्टू तबाही का एक वीडियो (Video) फिर से वायरल हो रहा है। जिसमें बिट्टू बता रहा है कि उसने लगातार आठ महीने तक अकेले नदी की सफाई की, लेकिन वहां के लोकल लोगों की लापरवाही के चलते नदी दोबारा गंदी हो गई। यह देखकर बिट्टू हैरान रह गया और उसका दिल टूट गया।

bittu river cleaning viral video river pollution

साफ नदी को लोगों ने फिर से किया गंदा (Instagram/@bittu_tabahi)

फिर से नदी साफ करने में जुटा बिट्टू

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि बिट्टू उसी गंदी नदी को फिर से साफ करने में जुट गया है, जिसकी सफाई करने में उसने 8 महीने लगाए थे और जब नदी दोबारा गंदी हो गई तो वह एक बार फिर से नदी की सफाई में जुट गया। बिट्टू ने पूरा दिन मेहनत कर नदी से थोड़ा बहुत कचरा निकाला और उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है कि नदी को दोबारा साफ करने में अभी और मेहनत और समय लगेगा।

End of Feed