7 घंटे तक मां का इंतजार करता रहा नन्हा हाथी, फिर जंगल से पूरे झुंड के साथ लौटी मां, भावुक कर देगा यह Video

पश्चिम बंगाल के कुरसेंग में बचाव अभियान के दौरान मां से बिछड़ा हाथी का बच्चा 7 घंटे बाद उससे मिला। वनकर्मियों की मेहनत और मां-बछड़े के भावुक मिलन का वीडियो वायरल हो रहा है।

मां और बच्चे का रिश्ता कितना खास होता है, यह बात इंसानों के साथ-साथ जानवरों में भी देखने को मिलती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नन्हे हाथी और उसकी मां का वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो में एक हाथी का बच्चा अपनी मां से बिछड़ जाता है। इसके बाद वनकर्मी करीब 7 घंटे तक मां हाथी को तलाशते हैं। आखिरकार, मां अपने झुंड के साथ लौटती है और अपने बच्चे को अपने साथ ले जाती है। मां और बच्चे के मिलन का यह नजारा बेहद भावुक कर देने वाला है। जो सोशल मीडिया (Social Media) पर अब खूब वायरल हो रहा है।

Video Of baby elephant reunites with mother after 7 hours

हाथी मां और बच्चे का मिलन (X/@ParveenKaswan)

पानी की टंकी में गिर गए थे मां और बच्चा

इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर फॉरेस्ट ऑफिसर परवीन कासवान ने अपने अकाउंट @ParveenKaswan से शेयर किया है। वीडियो के साथ-साथ उन्होंने इस घटना के बारे में भी कैप्शन में बताया है। जहां उन्होंने बताया कि यह घटना पश्चिम बंगाल के कुरसेंग इलाके की है। जहां, एक मां हाथी और उसका बच्चा पानी की टंकी में गिर गए थे। इसके बाद वन विभाग की टीम ने दोनों को बचाने के लिए अभियान चलाया। बचाव अभियान के दौरान दोनों हाथियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन इसी बीच बच्चा अपनी मां से अलग हो गया। इसके बाद वनकर्मियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती मां हाथी को तलाशने और दोनों को दोबारा मिलाने की थी। टीम ने हार नहीं मानी और मां को खोजने में जुट गई।

End of Feed