Viral Video: अखबार वाले का निशाना धनुर्धर अर्जुन की तरह! 'पेपर बॉय' के अनोखे स्टाइल ने जीता दिल

Viral Video: आप देख पाएंगे कि वह दूर से अखबार फेंकता है और अखबार ठीक दरवाजे के सामने पहुंच जाता है। यह उसके हर दिन का काम है। जिसमें वह अपनी असाधारण स्किल दिखाकर लोगों का दिल जीत लेता है। इंस्टाग्राम पर अखबार वाले लड़के का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जो यूजर्स का दिल जीत लेता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक अखबार बांटने वाले लड़के का है। अखबार बांटने वाले लड़का अपने शानदार निशाने और अनोखे स्टाइल की वजह से इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस लड़के का नाम दीप बताया जा रहा है, जो इंटरनेट पर 'पेपर बॉय दीप' के नाम से मशहूर है। यह लड़का लोगों के घरों में ऐसे अखबार पहुंचाता है, जिसे लोग देखते रह जाते हैं।

Video (3)

अखबार वाले का वीडियो (इंस्टाग्राम)

अखबार वाले का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर दीप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दीप अखबार को लोगों के घरों की तरफ बड़ी आसानी से फेंकता नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि वह अखबार को दरवाजे के नीचे बने छोटे गैप में भी बिल्कुल सटीक तरीके से फेंक देता है। कई वीडियो में वह अखबार को हवा में उछालकर लोगों के सीधे हाथों में पहुंचा देता है। अखबार फेंकने वाले लड़की की टाइमिंग और कंट्रोल बेहद ही कमाल का है। आपने शायद ही किसी अखबार वाले का ऐसा टैलेंट देखा होगा। सबसे पहले देखें यह वीडियो-

End of Feed