वायरल न्यूज़

Viral Video: 'जाको राखे साइयां मार सके ना कोई..' बच्ची की जिंदगी बचाने के लिए फरिश्ता बनकर आया शख्स

Viral Video: आप देख पाएंगे कि शख्स को पहले ही लड़की के गिरने का अंदेशा हो जाता है। इससे पहले कि लड़की जमीन में गिरती, वह शख्स हवा में ही लड़की को लपक लेता है। देखा जा सकता है कि शख्स बिना पल गंवाए अपने दोनों हाथ को आगे बढ़ा देता है। जिससे लड़की उसके हाथ में आ जाती है और वह उसे अपनी गोद में थाम लेता है।

Image

हैरान करने वाला वीडियो (एक्स)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होता है।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन दिनों एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर एक बार के लिए आपकी रूह कांप उठेगी। वीडियो ऐसा है, जिसे देखने के बाद कई लोगों की कुछ पल के लिए सांस थम सी गई हैं। वीडियो एक बच्ची से जुड़ा है, जो सीढ़ियों की ऊंचाई से नीचे गिर रही होती है। इसके बाद एक शख्स फरिश्ता बनकर आता है और उसकी जान बचा लेता है।

लड़की की बच गई जान

वायरल हो रहा वीडियो बहुत ही ज्यादा शॉकिंग है। वीडियो में आप देख पाेंगे कि एक छोटी सी बच्ची सीढ़ियां चढ़ रही है। इस दौरान सब कुछ नॉर्मल लग रहा होता है। आप देख पाएंगे कि बच्ची धीरे-धीरे कदमों से सीढ़ियां चढ़ रही होती है। हालांकि, इसके बाद भी बच्ची का अचानक संतुलन बिगड़ जाता है। वीडियो में यह दृश्य सबसे हैरानी भरा है। आप देखेंगे कि संतुलन बिगड़ने के बाद लड़की सीढ़ी के किनारे लगे रेलिंग के बीच बने गैप से नीचे गिरने लगती है। देखें वीडियो-

वीडियो में देखकर पहले तो लगता है कि लड़की की जान अब शायद नहीं बचा पाएगी। हालांकि, इसके बाद एक शख्स फरिश्ता बनकर गिर रही लड़की के नीचे आ जाता है। आप देख पाएंगे कि शख्स को पहले ही लड़की के गिरने का अंदेशा हो जाता है। इससे पहले कि लड़की जमीन में गिरती, वह शख्स हवा में ही लड़की को लपक लेता है। देखा जा सकता है कि शख्स बिना पल गंवाए अपने दोनों हाथ को आगे बढ़ा देता है। जिससे लड़की उसके हाथ में आ जाती है और वह उसे अपनी गोद में थाम लेता है। शख्स जिस तरह की फुर्ती और हिम्मत दिखाता है, उसने एक बड़े हादसे को टाल दिया। यह पूरा घटनाक्रम कुछ ही सेकंड में घटता है। सोचिए अगर वह शख्स उस जगह मौजूद नहीं होता तो शायद लड़की के साथ कोई बड़ा हादसा हो जाता। इस वीडियो को @Bahubali_IND2 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article