वायरल न्यूज़

Viral Video: स्कूल की क्लास में मचा तहलका, बच्चों का जबरदस्त डांस देख पूरी क्लास समेत टीचर भी रह गए दंग

Trending Video: सोशल मीडिया पर सरकारी स्कूल के तीन छात्रों का डांस वीडियो (School Dance Video) तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़के ‘धुरंधर’ फिल्म के ‘कच्ची कली’ गाने पर पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ डांस करते नजर आते हैं। बिना किसी बड़े मंच या प्रोफेशनल सेटअप के उन्होंने ऐसा प्रदर्शन किया कि वहां मौजूद छात्र और शिक्षक भी हैरान रह गए।

Image

स्कूल की क्लास में मचा तहलका (फोटो: Instagram/tr.motilal)

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सरकारी स्कूल के कुछ छात्र शानदार डांस (School Student Dance Video) करते दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि उन्होंने किसी बड़े स्टेज या खास तैयारी के बिना ही ऐसा परफॉर्म किया कि देखने वाले हैरान रह गए। वीडियो की शुरुआत स्कूल की गैलरी से होती है। आसपास कई छात्र खड़े और बैठे नजर आते हैं। माहौल बिल्कुल सामान्य स्कूल जैसा है। तभी बैकग्राउंड में फिल्म ‘धुरंधर’ का गाना ‘कच्ची कली’ बजना शुरू होता है। जैसे ही म्यूजिक चलता है, तीन लड़के पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ डांस शुरू कर देते हैं।

तालमेल और एक्सप्रेशन कमाल का

उनके स्टेप्स में गजब की एनर्जी दिखाई देती है। ऐसा लगता है जैसे उन्होंने अच्छी प्रैक्टिस की हो, जबकि वहां कोई प्रोफेशनल लाइट, कैमरा या स्टेज नहीं है। फिर भी उनका तालमेल और एक्सप्रेशन कमाल का नजर आता है। उनके दोस्त जोर-जोर से तालियां बजाते हैं, हूटिंग करते हैं और उनका हौसला बढ़ाते हैं। माहौल पूरी तरह उत्साह से भर जाता है। वीडियो (Dance Video) में कुछ शिक्षक भी दिखाई देते हैं, जो बच्चों का डांस देखकर मुस्कुराते नजर आते हैं। यह दृश्य बताता है कि टैलेंट के लिए बड़े मंच की जरूरत नहीं होती। अगर आत्मविश्वास और जुनून हो, तो कोई भी जगह खास बन सकती है।

इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स कमेंट में बच्चों की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसे टैलेंट को आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए। कुल मिलाकर यह वीडियो यह साबित करता है कि प्रतिभा किसी साधन या मंच की मोहताज नहीं होती, बस उसे पहचानने और सराहने की जरूरत होती है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर tr.motilal नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक लाखों लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article