Viral Video: कई बार हादसे इतने खतरनाक होते हैं, जो जिंदगीभर का दर्द दे जाते हैं। आपने बहुत सारे ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें कोई शख्स या बच्चा ऊंची बिल्डिंग से गिरकर हादसे का शिकार हो गया। कई बार इसमें उस शख्स की भी गलती होती है। इसी क्रम में एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ऊंची बिल्डिंग की छत की मुंडेर पर खड़े होकर फोन पर बात कर रहा था।
बिल्डिंग से गिरा शख्स (ट्विटर)
रूह कंपाने वाला वीडियो हुआ वायरल
वीडियो रूह कंपाने वाला है। देखा जा सकता है कि शख्स छत की मुंडे पर खड़े होकर किसी से बात कर रहा होता है। इस दौरान अचानक से उसका फोन नीचे गिरने लगता है। जैसे ही शख्स का फोन नीचे गिरने लगता है, वह लपककर अपना फोन पकड़ने की कोशिश करता है। इसके बाद जो नजारा सामने आता है, उसने लोगों की नींद उड़ा दी है। आप देख सकते हैं कि फोन लपकने के चक्कर में शख्स खुद बिल्डिंग से नीचे चला जाता है। इस दौरान दूसरी बिल्डिंग पर खड़े किसी शख्स ने अपने फोन में वीडियो बना लिया। देखें वीडियो-
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं कि जब शख्स नीचे गिरने लगता है तो अपनी जान बचाने के लिए छत को पकड़ने की भरसक कोशिश करता है। हालांकि, उसकी पकड़ में कुछ नहीं आता है और वह सीधे सड़क पर गाड़ियों के बीच गिरता है। वीडियो को अब तक साढ़ 5 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो को @1000waystod1e नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।
