वायरल न्यूज़

Optical Illusion: कौन सी पीली लाइन है लंबी? IAS की तैयारी करने वाले भी नहीं दे पाए जवाब, क्या आपमें है दम

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Aug 3, 2023, 05:07 PM IST

Optical Illusion: इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपके पास पूरे 20 सेंकड का समय है। अगर आप थोड़ी सी भी होशियारी दिखाएंगे, तो जरूर यह चैलेंज पूरा कर देंगे। इस चैलेंज को सॉल्व करने में कई लोगों को उनकी नानी याद आ गई।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की जबरदस्त तस्वीर
  • सॉल्व करने में फेल हो गए अधिकतर लोग
  • दोनों पीली लाइन में कौन सी ज्यादा लंबी

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन या ब्रेन टीज़र इन दिनों काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहे हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन में दिए चैलेंज को सॉल्व करने के लिए लोग अपने दिमाग का जमकर इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इसके बाद भी कई लोग इन चैलेंज को सॉल्व नहीं कर पाते हैं। आज हम आपके लिए एक जबरदस्त चैलेंज लेकर आए हैं। इस चैलेंज को सॉल्व करने में लोगों को उनकी नानी याद आ गई। तस्वीर में आपको रेलवे की एक ट्रैक नजर आ रही होगी।

कौन सी पीली लाइन ज्यादा लंबी

रेलवे की ट्रैक में आपको दो पीली लाइनें भी दिख रही होंगी। आपको इन्हीं दोनों पीली लाइनो की लंबाई में अंतर बताना है। आपको बताना है कि कौन सी पीली लाइन ज्यादा लंबी है। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपके पास पूरे 20 सेंकड का समय है। बता दें कि कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आधे घंटे से ज्यादा का समय ले लिया। इसके बाद भी वह इस चैलेंज को पूरा नहीं कर पाए। लेकिन अगर आप थोड़ी सी भी होशियारी दिखाएंगे, तो जरूर यह चैलेंज पूरा कर देंगे।

एकाग्र होकर देखें तस्वीर

अगर आप एकाग्र होकर तस्वीर देखेंगे तो आपको चैलेंज का हल जरूर मिल जाएगा। पहली नजर में ऐसा लगेगा कि जो पीली लाइन दूर है, वह ज्यादा लंबी है। वहीं जो पीली लाइन नजदीक है, वह कम लंबी है। अगर आपको भी ऐसा लगता है तो हम आपको बता दें कि आप गलत हैं। यह तस्वीर बस आपको कंफ्यूज कर रही है। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है कि दूर वाली पीली लाइन ज्यादा लंबी है।

optical illusion result

यहां देखें सवाल का जवाब

हम आपके लिए एक और तस्वीर डाल रहे हैं। इस तस्वीर में आप लाल आयताकार घेरे के जरिए समझ पाएंगे कि दोनों लाइनें बिल्कुल बराबर है। उनमें जरा सा भी फर्क नहीं है। दोनों पीली लाइनें लंबाई में एक बराबर हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article