वायरल न्यूज़

Shocking: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन से टकराए बाप-बेटा, उछलकर प्लेटफॉर्म पर गिरे, दर्दनाक Video

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Aug 3, 2023, 07:18 PM IST

Train Accident Video: एक पिता अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर रेलवे ट्रैक पार कर रहा होता है। इसी ट्रैक पर अचानक से ट्रेन आ जाती है। इसके बाद जो होता है, उसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Image

ट्रेन एक्सीडेंट (ट्विटर)

Train Accident Video: सोशल मीडिया पर आपने एक्सीडेंट के कई सारे वीडियो देखे होंगे। ट्रेन एक्सीडेंट के वीडियो भी सोशल मीडिया पर अक्सर सामने आते रहते हैं। इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है। कई लोगों की तो यह वीडियो देखने की भी हिम्मत नहीं हो रही है। वीडियो इतना दर्दनाक है कि आपकी भी इसे देखकर हालत खराब हो जाएगी।

ट्रेन से टकरा जाते हैं बाप-बेटा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पिता अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर रेलवे ट्रैक पार कर रहा होता है। इस दौरान ट्रैक पर अचानक से ट्रेन आ रही होती है। हालांकि, पिता को ट्रेन के हॉर्न की आवाज सुनाई नहीं देती। दरअसल, दूसरे ट्रैक पर भी तेजी से ट्रेन गुजर रही होती है। इस कारण शायद पिता को ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं देती है। इसके बाद ट्रेन बाप-बेटे को जोर की टक्कर मारती है। इसके बाद जो नजारा देखने को मिलता है, वह देखकर आप कांप जाएंगे। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि ट्रेन ने जैसे ही बाप-बेटे को टक्कर मारी। वैसे ही दोनों उछलकर प्लेटफॉर्म पर दूर जाकर गिरते हैं। गनीमत यह रही कि दोनों दूसरे ट्रैक पर जाकर नहीं गिरते हैं। दरअसल, दूसरे ट्रैक पर तेजी से एक ट्रेन गुजर रही थी। अगर दोनों उस ट्रेन की चपेट में आ जाते तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। वीडियो को @idiotsInCamera नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article