Video: प्लेन में युवक ने एयर होस्टेस से कर डाली अजीबोगरीब डिमांड, जानिए फिर क्या हुआ

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 20, 2023, 12:28 PM IST

Viral Video: क युवक एयर होस्टेस को अपने पास बुलाता है। एयर होस्टेस को अपने पास बुलाकर वह उससे बहुत ही प्यार से कहता है, 'Excuse Me.. खिड़की खोल दीजिए गुटखा थूकना है।'​​ पहले तो एयर होस्टेस को समझ नहीं आता है कि युवक क्या डिमांड करता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • युवक ने एयर होस्टेस को बुलाया अपने पास
  • एयर होस्टेस से कर डाली खिड़की खोलने की डिमांड
  • यह डिमांड सुनकर हैरान रह गई एयर होस्टेस

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर फ्लाइट से जुड़े कई वीडियो सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों एक यात्री ने प्लेन में टॉयलेट कर दिया था।इसके बाद एक पायलट का भी वीडियो सामने आया था। अब फिर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक यात्री एयर होस्टेस से बहुत ही अजीबोगरीब डिमांड करता नजर आ रहा है। इसका वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। युवक एयर होस्टेस से जब यह डिमांड करता है तो वहां बैठे लोग हैरान रह जाते हैं।

flight

फ्लाइट वीडियो (इंस्टाग्राम)

प्लेन की खिड़की खोलने की डिमांड

वीडियो में देखा जा सकता है कि कई यात्री प्लेन में सवार हैं। इस बीच एक युवक एयर होस्टेस को अपने पास बुलाता है। एयर होस्टेस को अपने पास बुलाकर वह उससे बहुत ही प्यार से कहता है, 'Excuse Me.. खिड़की खोल दीजिए गुटखा थूकना है।' पहले तो एयर होस्टेस को समझ नहीं आता है कि युवक क्या डिमांड करता है। जब उसे समझ आता है तो वह बहुत ही अजीबोगरीब रिएक्शन देती है। इसके साथ ही एयर होस्टेस जोर-जोर से हंसने लगती है। एयर होस्टेस के साथ-साथ प्लेन में बैठे यात्री भी हंसने पर मजबूर हो जाते हैं। देखें वीडियो-

End of Feed