वायरल न्यूज़

Video: दूल्हे ने स्टेज पर ही मांगी ऐसी चीज, नहीं देने पर जयमाला से इंकार, दुल्हन हुई शर्म से लाल

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 20, 2023, 12:51 PM IST

Dulha Dulhan Video: आप देख सकते हैं कि सरेआम ऐसी डिमांड से दुल्हनिया का चेहरा पूरा लाल पड़ जाता है और वह सोच में पड़ जाती है। दुल्हन ने सोचा भी नहीं होगा कि दूल्हा उससे ऐसी डिमांड कर बैठेगा। दूल्हा यह भी कहता है कि डिमांड पूरी होने के बाद ही वह जयमाला डालेगा।

Image

दूल्हा-दुल्हन वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी की स्टेज का वीडियो आया सामने
  • सरेआम दुल्हन से Kiss मांगता है दूल्हा
  • दूल्हे की डिमांड पर शर्म से लाल हुई दुल्हन

Dulha Dulhan Video: आजकल की शादियां पहले की शादियों की तुलना में काफी बदल गई हैं। पहले जहां दूल्हा-दुल्हन शादी के दौरान उतना एंजॉय नहीं करते थे और शर्माते रहते थे। वहीं आजकल के दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom) काफी एडवांस हो गए हैं। सबसे पहले तो वह अपनी शादी को पूरी तरह एंजॉय करते हैं। दूल्हा-दुल्हन भी जानते हैं कि शादी एक बार ही होती है। इसके बाद वह अपनी शादी में अपनी हर ख्वाहिश पूरा करते हैं। दूल्हा-दुल्हन पहले से सोचकर रखते हैं कि उन्हें शादी में किस तरह से एंजॉय करना है।

दुल्हन से Kiss मांग बैठता है दूल्हा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो दूल्हा और दुल्हन से जुड़ा हुआ है। वीडियो स्टेज पर जयमाला के समय का है। इस दौरान दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हन से सबके सामने ऐसी चीज मांग लेता है जिसके बारे में जानकर दुल्हन का चेहरा शर्म से लाल हो जाता है। आप देख सकते हैं कि सरेआम ऐसी डिमांड से दुल्हनिया का चेहरा पूरा लाल पड़ जाता है और वह सोच में पड़ जाती है। दुल्हन ने सोचा भी नहीं होगा कि दूल्हा उससे ऐसी डिमांड कर बैठेगा। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि जयमाला की रस्म के दौरान दुल्हन अपने दूल्हे के गले में वरमाला डाल देती है। इसके बाद दूल्हे की बारी होती है। दुल्हन इंतजार करती रहती है कि दूल्हा वरमाला डाले। इसी दौरान दूल्हे ने अपनी दुल्हन से इशारे-इशारे में गाल पर Kiss करने की डिमांड कर डाली। दूल्हा इशारे-इशारे में कहता है कि वरमाला तभी डालेगा, जब उसे Kiss मिलेगा। यह डिमांड सुनते ही दुल्हन शर्म से लाल हो जाती है। वह थोड़ी देर तक तो सोचती रहती है और फिर बेहद ही रोमांटिक अंदाज में सबके सामने दूल्हे को Kiss कर लेती है। जैसे ही दुल्हन Kiss करती है। इसके बाद दूल्हा वरमाला डाल देता है । वीडियो को Weddings Unfolded नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article