Video: जंगल में बर्थडे मनाने पहुंचा था युवक, अचानक आया बंदर और केक लेकर हो गया रफूचक्कर

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 3, 2023, 10:45 PM IST

Monkey Viral Video: शख्स जंगल में अपना बर्थडे मनाने पहुंचा होता है। वह जैसे ही केक काटकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने लगता है और उसके साथी ताली बजाने लगते हैं। वैसे ही बंदर जल्दी से केक उठाता है और वहां से रफूचक्कर हो जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जंगल में बर्थडे मना रहा था युवक
  • अपने साथियों के साथ मना रहा था बर्थडे
  • बंदर आता है केक लेकर चला जाता है

Monkey Viral Video: कुछ लोग एडवेंचर करने के चक्कर में ऐसी मुसीबत में फंस जाते हैं, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। कई बार लोग मस्ती करने जंगल में भी पहुंच जाते हैं। इसी क्रम में एक युवक अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने जंगल पहुंचा था। इसके बाद उसके साथ कुछ ऐसा हो जाता है, जिसे शायद वह जीवनभर नहीं भूलेगा। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं कि शख्स अपने साथियों के साथ जंगल पहुंचता है।

monkey

बंदर का फनी वीडियो (ट्विटर)

शख्स को मिला मजेदार सरप्राइज

End of Feed