वायरल न्यूज़

Video: भेड़ के बच्चे को परेशान कर रही थी लड़की, फिर मां ने मारी ऐसी सींग.. मुंह के बल गिरी धड़ाम

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 3, 2023, 11:13 PM IST

Viral Video: मां अपने बच्चे से बहुत प्यार करती है और उस पर कोई परेशानी आती है तो मां कुछ भी करके उसे मुसीबत से निकाल लाती है। इस वीडियो में ऐसा ही नजर आ रहा है। देख सकते हैं कि भेड़ जैसे ही बच्चे को मुसीबत में देखती है, वह हैरान करने वाला काम करती है।

Image

भेड़ ने लड़की ने मारा धक्का (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • भेड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
  • लड़की ने गोद में उठा लिया था भेड़ का बच्चा
  • फिर भेड़ ने लड़की को मारी जोर की सींग

Viral Video: मां अपने बच्चों से इतना प्यार करती है कि अपने बच्चों के लिए वह अपनी जान पर भी खेल जाती है। इंसान की मां हो या जानवर की मां बच्चे पर जब भी मुसीबत आती है, मां अपनी जान की परवाह किए बिना अपने बच्चे की रक्षा करती है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स को भरोसा नहीं हो रहा है। इस वीडियो में एक मां का प्यार आपको साफ नजर आएगा।

वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लड़कियां एक भेड़ के पास पहुंच जाती हैं। इसके बाद उनमें से एक लड़की भेड़ के बच्चे को अपनी गोद में उठाकर एक तरह से उसे परेशान करने लगती है। इसके बाद भेड़ जो करती है, वैसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। वीडियो देखकर आप कह सकते हैं कि मां अपने बच्चे से बहुत प्यार करती है और उस पर कोई परेशानी आती है तो मां कुछ भी करके उसे मुसीबत से निकाल लाती है। आप देख सकते हैं कि युवती ने भेड़ के बच्चे को गोद में उठाकर बहुत बड़ी गलती कर ली थी। देखें वीडियो-

जैसे ही लड़की भेड़ के बच्चे को अपनी गोद में उठाती है, भेड़ जो करती है उसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। वीडियो को ट्विटर पर @extreme_vids नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि जैसे ही लड़की भेड़ के बच्चे को गोद में उठाकर ले जाने लगती है, वैसे ही भेड़ बहुत जोर से लड़की को सींग मारती है। भेड़ की सींग लगते ही लड़की मुंह के बल जमीन पर गिरती है। भेड़ के हमले से लड़की को बहुत ही गंभीर चोट लगती है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article