Shocking Video: रात के अंधेरे में चूहे का शिकार करने निकला किंग कोबरा, लेकिन जो नजारा दिखा उसने सबके होश उड़ा दिए

Viral Video: वीडियो में एक किंग कोबरा रात के अंधेरे में एक छोटे से चूहे का शिकार करने निकलता है। हालांकि, सांपों के सरदार को ये अंदाजा नहीं होता कि छोटा सा चूहा उससे भी काफी तेज निकल जाएगा।

Viral Video: सांप इस धरती पर पाए जाने वाले कुछ खूंखार शिकारियों में से एक होते हैं। सांप को अपने सामने देख बड़े-बड़े शिकारियों की नानी याद आ जाती है। यहां तक कि जंगल का राजा शेर भी सांप से कई फीट की दूरी बनाकर रखता है। अक्सर हमने देखा है कि सांप चूहों का शिकार करते हैं। लेकिन अगर आपको हम कुछ ऐसा दिखाएं, जिसमें एक खतरनाक सांप छोटे से चूहे से हार जाए तो आपका हैरान होना लाजिमी है। एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Snake Attack

सांप का हमला (इंस्टाग्राम)

हैरान करने वाला वीडियो

वायरल वीडियो में एक किंग कोबरा रात के अंधेरे में एक छोटे से चूहे का शिकार करने निकलता है। हालांकि, सांपों के सरदार को ये अंदाजा नहीं होता कि छोटा सा चूहा उससे भी काफी तेज निकल जाएगा। इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि चूहा इतनी फुर्ती से सांप के हमले का पलटवार करता है, जिससे किंग कोबरा थककर हार जाता है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। देखें वीडियो-

End of Feed