वायरल न्यूज़

Video: टेस्ट के दौरान दीदी ने की छोटी सी गलती और गिरीं धड़ाम, लोग बोले- ऐसे कैसे मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस

Funny Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की स्कूटी चलाते हुए हर्डल्स पार कर रही है। हालांकि, पूरा हर्डल पार करने से पहले लड़की का बैलेंस बिगड़ जाता है। इसके बाद वह स्कूटी से गिर जाती है।

Image

लड़की का फनी वीडियो (इंस्टाग्राम)

Funny Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल हो जाता है। इसमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं, वहीं कुछ वीडियो देख लोगों की हंसी छूट जाती है। सोशल मीडिया पर कब कौन सा कंटेंट वायरल हो जाए कहा नहीं जा सकता है।इसी क्रम में एक वीडियो लोगों को हंसाने पर मजबूर कर रहा है। यह वीडियो एक लड़की से जुड़ा है, जो स्कूटी से टेस्ट ड्राइव ले रही है।

वायरल हुआ बेहद फनी वीडियो

आप देख सकते हैं कि लड़की ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए टेस्ट ड्राइविंग पर पहुंची है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की स्कूटी चलाते हुए हर्डल्स पार कर रही है। हालांकि, पूरा हर्डल पार करने से पहले लड़की का बैलेंस बिगड़ जाता है। इसके बाद वह स्कूटी से गिर जाती है। देखें वीडियो-

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @doaba_x08 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 1 लाख 65 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है। वहीं वीडियो को अब तक कई मिलियन लोगों ने लाइक कर लिया है। वीडियो सामने आने के बाद लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि लगता है अब लाइसेंस लेना दीदी के लिए सपना ही रहेगा। वहीं कुछ लोग हंसने पर मजबूर हो रहे हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article