King Cobra Mongoose Fight Video: सांप (Snake) और नेवले (Mongoose) की दुश्मनी सदियों से चली आ रही है। सोशल मीडिया पर किंग कोबरा और नेवले की लड़ाई का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो का जो रिजल्ट निकलता है, वह आपको हैरान करने वाला है। आप देख सकते हैं कि एक नेवला जहरीले किंग कोबरा को अपने सामने देखकर उस पर हमला कर देता है। किंग कोबरा सड़क पार कर रहा होता है, तभी नेवले की नजर किंग कोबरा पर पड़ती है।
किंग कोबरा और नेवले की भीषण लड़ाई
अपने जानी दुश्मन को सामने देख नेवले से बर्दाश्त नहीं होता और वह कोबरा पर जानलेवा हमला कर देता है। वहीं जैसे ही नेवला को किंग कोबरा अपने सामने देखता है, वह भी फन उठाकर खड़ा हो जाता है। आप देख सकते हैं कि कोबरा के फन से एक बार के लिए नेवला डर जाता है और वह कोबरा के चारों ओर घूमने लगता है। इसके बाद वह वापस आकर किंग कोबरा पर फिर अटैक करता है। इस बार किंग कोबरा को मात मिलती है और नेवला की जीत होती है।
