वायरल न्यूज़

Video: चूजों का शिकार करने आया था कौआ, गुस्साई मुर्गी 'मां' ने जमीन पर पटक-पटककर मार डाला

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 13, 2023, 06:54 PM IST

Bird Fight Video: एक कौआ मुर्गी के बच्चोंं पर हमला करने की फिराक में रहता है। इसके बाद मुर्गी जो करती है, उसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। वह तब तक कौए को नोंचती रहती है, जब तक वह मरणासन्न अवस्था में नहीं आ जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो ने उड़ा दिए लोगों के होश
  • कौआ आया था चूजों का शिकार करने
  • खुद हो जाता है मुर्गी का शिकार

Bird Fight Video: बच्चों को परेशानी आती है तो मां उसकी रखवाली करने के लिए पहुंच जाती है। कई बार वह बच्चों की खातिर मौत से भी लड़ जाती है। अपने बच्चों के लिए मां अपनी जान गंवाने में भी पीछे नहीं हटती। मां का अपने बच्चों के प्रति प्रेम न सिर्फ इंसानों में बल्कि पशु-पक्षियों में भी नजर आता है। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में एक कौआ मुर्गी के बच्चोंं पर हमला करने की फिराक में रहता है। इसके बाद मुर्गी जो करती है, उसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं।

मुर्गी 'मां' ने कौए की कर दी ऐसी की तैसी

वीडियो में आप देख सकते हैं कि मुर्गी 'मां' अपने बच्चों को बचाने के लिए कौआ से भिड़ जाती है। वह कौए को अपनी चोंच से पकड़ लेती है और बार-बार उस पर हमला करती है। इससे कौए की हालत खराब हो जाती है। आप देख सकते हैं कि एक बार कौआ मुर्गी के चंगुल से निकलने की कोशिश भी करता है, लेकिन मुर्गी के सिर पर खून सवार था। वह तब तक कौए को नोंचती रहती है, जब तक वह मरणासन्न अवस्था में नहीं आ जाता है। जब उसे लग जाता है कि अब कौआ उसके चूजों पर हमला नहीं कर पाएगा। तब जाकर वह कौए को छोड़ती है। आप देख सकते हैं कि कौआ जमीन पर पड़ा हुआ हांफता रहा होता है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article