VIDEO: केरल में ऑटो ड्राइवर ने की विदेशी टूरिस्‍ट की मदद, व्‍लॉगर ने तारीफ में जो कहा सुनकर गर्व होगा

Viral News: विदेशी पर्यटक और व्‍लॉगर ने अपने व्‍लॉग में भारत के ऑटो ड्राइवर लिए ऐसी बात कही है जिसे सुनकर हर भारतीय को गर्व होगा। विदेशी सैलानी केरल में एक ऑटो ड्राइवर से मदद पाने के बाद उससे प्रभावित भी हुआ।

Viral Video: हर महीने विदेश से बड़ी संख्‍सा में टूरिस्‍ट भारत घूमने के लिए आते हैं। यहां पर आकर सभी लोग अपना एक्सपीरिएंस शेयर करते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। दरअसल, यूनाइटेड किंगडम के ज़ैक्की नामक व्लॉगर केरल में काफी दिक्‍कतों का सामना कर रहे थे। जिस होटल उनका स्‍टे था वहां पर ATM की कोई मशीन ने काम करना बंद कर दिया था और उनको कैश की जरूरत थी। फोर्ट कोच्चि रोड पर अशरफ नाम के एक ऑटो ड्राइवर ने उन्‍हें देखने के बाद उनसे समस्‍या पूछी और उनकी मदद की। अशरफ से प्रभावित होकर जैक्‍की ने भारत की तारीफ में एक व्‍लॉग बनाया और ऑटो ड्राइवर की तारीफ की।

​viral video, viral news, viral hindi news, hindi news, uk tourist in kerala, kerala auto driver video, times now navbharat


विदेशी पर्यटक और ऑटो ड्राइवर।

जैक्‍की ने इंस्‍टाग्राम पर लिखा

व्‍लॉगर जैक्‍की ने इंस्‍टाग्राम पर लिखा कि, 'भारत में मैं वास्तव में दोपहर की गर्मी से जूझ रहा था जब एक ऑटो चालक ने मुझे सड़क पर बुलाया। समस्या यह थी कि जिस होटल को मैंने बुक किया था, वहां की कार्ड मशीन (जहां मैं दोबारा नहीं जाऊंगा) ने काम करना बंद कर दिया, इसलिए उन्होंने मुझे एटीएम में जाने के लिए कहा।'' जैक्‍की के मुताबिक, 'एक ऑटो चालक ने मुझे परेशानी में देखा और उनसे पूछा कि क्या मुझे मदद की जरूरत है। पहले तो मैं झिझक रहा था, लेकिन थोड़ी बातचीत के बाद मुझे एहसास हुआ कि वह मिलनसार थे और मुझ पर गुस्सा आ रहा था। चूंकि मुझे पता था कि उसके पास स्थानीय ज्ञान है, इसलिए मदद लेना उचित होगा, हालांकि मैं ये बताने में असहज था कि, एटीएम काम नहीं कर रहा है।'

End of Feed