वायरल न्यूज़

Funny Video: शख्स को केले बेचता देख डर गए लोग, खरीदने की जगह भागने लगे ग्राहक

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 11, 2024, 12:37 PM IST

Funny Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि शख्स मंडी में केले बेच रहा है। मगर केले खरीदने के लिए कोई ग्राहक नहीं आता। अब शख्स ने ऐसा दिमाग चलाया कि उल्टा ग्राहक ही डर गए।

Image

केले बेचने से जुड़ा शख्स का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। (Photo- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • डराकर केले बेचने वाला शख्स
  • देखकर पीछे हट गए लोग
  • आते ही छा गया वीडियो

Funny Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन बनकर उभरा है। यहां नॉलेज भी खूब मिलती है और हंसी भी बहुत आती है। अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसे देखकर कुछ सेकंड ठहर जाएंगे, मगर फिर हंसी रोकना भी मुश्किल हो जाएगा। वीडियो इतना मजेदार है कि कुछ ही समय में बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। सामने आया वीडियो देखकर मालूम होता है कि मंडी में एक शख्स केले बेच रहा है। वो अपनी जगह पर आराम से बैठा है, मगर ग्राहक उसके आसपास भी नहीं आता है।

केले बेचते हुए देखकर डरे लोग

अब शख्स ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तगड़ा दिमगा चलाया और अपना तरीका बदल दिया। अब वो केले बेचने के लिए बुरी तरह चिल्लाता है। शख्स इतनी बुरी तरह चिल्लाता है कि आसपास खड़े लोग भी डर गए। वो उससे दूरी बनाने लगते हैं। शख्स अभी भी पूरी ताकत से आवाज लगा रहा है। इधर उसकी ऐसी हरकत देखकर पास में खड़े किसी शख्स ने इसे कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। इसमें देखेंगे कि केले खरीदने की बजाय लोग उससे दूर जाकर खड़े हो गए। मगर फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर हंसी भी बहुत आती है।

यहां देखिए वीडियो

केले बेचने से जुड़ा शख्स का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article