वायरल न्यूज़

घर में अलाउड नहीं था नॉनवेज, युवक ने चिकन मंगवाकर जोमैटो से की अजीबोगरीब रिक्वेस्ट, जानकर छूट जाएगी हंसी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 11, 2024, 11:28 AM IST

Ajab Gajab News: शख्स ने जोमैटो से रिक्वेस्ट में कहा कि वह उसे खाने का बिल न भेजें। इसके अलावा पैकेट पर कहीं भी यह न लिखें कि उसने खाने में चिकन मंगवाया है।

Image

शख्स ने जोमैटी से की अजीबोगरीब रिक्वेस्ट (ट्विटर)

Ajab Gajab News: आजकल लोग घर बैठे ऑनलाइन सामान मंगवा लेते हैं। यहां तक कि खाना भी अब ऑनलाइन ऑर्डर होने लगा है। दिन हो या रात, जब भी आपको भूख लगे और जोमैटौ और स्विगी जैसे फूड डिलीवरी ऐप से खाना ऑर्डर कर सकते हैंं। कुछ ही मिनटों में गर्मा-गर्म खाना आपके पास पहुंच जाएगा। इसी क्रम में एक ग्राहक का फूड डिलीवरी ऐप से जुड़ा बहुत ही फनी मामला इन दिनों चर्चा में है। इस दिलचस्प मामले के बारे में जानकर आपकी हंसी छूट जाएगी।

शख्स ने जोमैटो से की अजीबोगरीब रिक्वेस्ट

दरअसल, एक शख्स के घर में नॉनवेज अलाउड नहीं था। हालांकि, वह नॉनवेज खाता था। जब उसे नॉनवेज खाने की तलब लगी तो उसने जोमैटो से अपने लिए चिकन ऑर्डर कर दिया। हालांकि, इसके साथ ही उसने जोमैटो से बहुत ही अजीबोगरीब रिक्वेस्ट की। शख्स ने जोमैटो से रिक्वेस्ट में कहा कि वह उसे खाने का बिल न भेजें। इसके अलावा पैकेट पर कहीं भी यह न लिखें कि उसने खाने में चिकन मंगवाया है। सिर्फ यही नहीं, उसने कंपनी से एक और बहुत फनी रिक्वेस्ट की। देखें मजेदार पोस्ट-

शख्स ने जोमैटो से रिक्वेस्ट में कहा कि उसके घर में नॉनवेज अलाउड नहीं था। इसलिए उसे एक बर्तन भेजा जाए, जिससे वह उस बर्तन में चिकन खा सके। दूसरी तरफ रेस्टोरेंट ने उसके रिक्वेस्ट के बिल्कुल खिलाफ काम कर दिया। न सिर्फ रेस्टोरेंट ने खाने का बिल भेजा, बल्कि बिल पर ही उसकी की गई सारी रिक्वेस्ट को लिख दिया। अब यह मजेदार वाक्या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Sahilarioussss नाम के अकाउंट से वायरल हो गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article