Video: यहां झरने के बिल्कुल नजदीक से गुजरती है भारतीय रेल, खूबसूरत नजारा देख कह उठेंगे- 'यहीं है स्वर्ग'

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 18, 2023, 10:10 AM IST

Indian Railway Video: रेल मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक खूबसूरत वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय रेलवे झरने के बिल्कुल नजदीक से गुजरती है। वीडियो को देखकर आपका दिन बन जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल
  • रेल मंत्रालय ने ट्विटर पर शेयर किया वीडियो
  • झरने के बिल्कुल नजदीक से गुजरी ट्रेन

Indian Railway Video: भारतीय रेल में हर रोज लाखों यात्री सफर करते हैं। भारतीय रेल कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक और गुजरात से लेकर पश्चिम बंगाल तक देश के हर इलाके में पहुंचती है। इस दौरान भारतीय रेल कई ऐसे रास्तों से होकर गुजरती है, जो काफी रोमांचक होते हैं। इसी क्रम में रेल मंत्रालय की तरफ के एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखकर आपका दिन बन जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय रेलवे झरने के बिल्कुल नजदीक से गुजरती है।

indian railway

भारतीय रेलवे (ट्विटर)

झरने के बिल्कुल नजदीक से गुजरी ट्रेन

End of Feed