वायरल न्यूज़

Viral Video: शूज पहन मुर्गी ने किया ऐसा जबरदस्त रैम्प वॉक, लोग बोले- ओले ओले... ओले

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 18, 2023, 10:56 AM IST

सोशल मीडिया पर मुर्गी का एक जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मुर्गी जूता पहनकर रैम्प वॉक करती नजर आ रही है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी। आप भी देखिए यह वायरल पोस्ट...

Image

जूता पहन रैम्प वॉक करती मुर्गी (Photo Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शूज पहन मुर्गी ने किया रैम्प वॉक
  • लोगों ने लिए खूब मजे
  • चाल ऐसी कि दिल मांगे मोर

Chicken Ramp Walk Viral Video: मोबाइल के इस आधुनिक युग में सभी के हाथ में स्मार्टफोन है और खाली समय में लोग इसका इस्तेमाल अधिकतर रील्स देखने में ही बिताते हैं। ऐसे में कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो (Viral Video) सामने आ जाते हैं, जिसे जितनी बार देखा जाए, मन नहीं भरता। कुछ ऐसी ही कहानी इस वीडियो (Trending Video) के साथ है, जिसे हम आपके लिए लेकर आए हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर मुर्गी का एक वीडियो जमकर वायरल (Social Media Viral Video) हो रहा है। ये कोई ऐसा वैसा वीडियो नहीं है, जिसे देखने पर मात्र हंसी आ जाए या फिर आपने पहले कभी इसे देखा हो। इस वीडियो में 'मुर्गी' जूता पहनकर रैम्प वॉक करती नजर आ रही है। जी हां, रैम्प वॉक... वो भी मुर्गी और ऊपर से जूता पहने हुए। है न.. मजेदार वीडियो। शेयर किए गए इस वीडियो (Insta Viral Video) में मुर्गी उतनी ही लाजवाब दिखाई दे रही है, जितना आप उसकी कल्पना कर रहे हैं। इस वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा मुर्गी का चलना है, जो किसी लचकती चाल से कम नहीं है। यकीनन.. आपने ऐसा वीडियो पहले कभी नहीं देखा होगा। इस वीडियो को देखते ही आप हंसते-हंसते लोटपोट जाएंगे।

रैम्प वॉक करते मुर्गी का शानदार वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल (Instagram Viral Post) हो रहे इस पोस्ट पर यूजर्स ने कई मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने कहा कि यह हंसाते हुए मुझे मार डालेगी। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा 'सो क्यूट'। मुर्गी के इस वायरल पोस्ट पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं और इस वीडियो को हजारों लाइक्स भी मिल चुके हैं। वायरल हो रहे इस मजेदार पोस्ट को आप 'taninmisfenomen' पर देख सकते हैं। तो मुर्गी की लचकती चाल वाली यह वीडियो आपको कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article