वायरल न्यूज़

Video: अपने इलाके में तेंदुए को देखते ही खूंखार हो गई शेरनी, ऐसे दिखाया अपना रुतबा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 17, 2023, 07:25 PM IST

Viral Video: तेंदुआ घूमते-टहलते शेरनी के इलाके में पहुंच जाता है। इसके बाद शेरनी जिस तरह अपना दमखम दिखाती है, उसे देखकर जंगल के सारे जानवर खौफ में आ जाएंगे। वीडियो देखकर आप भी शेरनी को जंगल की रानी कहने लगेंगे।

Image

शेरनी का हमला (यूट्यूब)

KEY HIGHLIGHTS
  • शेरनी ने दिखाया अपना दबदबा
  • तेंदुए को कुछ ऐसे सिखाया सबक
  • वीडियो देखकर आ जाएगा मजा

Viral Video: जहां एक तरफ शेर जंगल का राजा होता है, वहीं शेरनी में भी कम दमखम नहीं होता है। वह अपने इलाके में किसी जानवर को फटकने नहीं देती है। शेरनी नहीं चाहती है कि उसके बच्चों को कोई किसी तरह का नुकसान पहुंचा पाए। कोई उसके बच्चों तक पहुंचे, इससे पहले ही शेरनी ऐसे जानवरों को मजा चखा देती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शेरनी जिस तरह अपना दमखम दिखाती है, उसे देखकर आप शेरनी को जंगल की रानी तो कह ही देंगे।

शेरनी ने तेंदुए को दिखाया अपना दबदबा

इस वीडियो में शेरनी खूंखार तेंदुए को अपना दबदबा दिखाती नजर आ रही है। दरअसल, तेंदुआ घूमते-टहलते शेरनी के इलाके में पहुंच जाता है। जैसे ही इसकी खबर शेरनी को लगती है, वह भड़क जाती है। इसके बाद वह तेंदुए को सबक सिखाने पहुंच जाती है। तेंदुए को अपने इलाके में घूमते देख शेरनी इतना गुस्सा होती है कि तेंदुए पर हमला कर देती है। इसके बाद क्या होता है, वह आप खुद इस वीडियो में देख सकते हैं। देखें वीडियो-

वीडियो क्रुगर साइटिंग्स नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि जंगल में कच्ची सड़क पर तेंदुआ बड़े ही आराम से घूम रहा होता है। यहां तेंदुआ खुद को जंगल का बादशाह समझ रहा होता है। वह बिना किसी खौफ कच्चे रास्ते से आगे बढ़कर पक्की सड़क पर आ जाता है। उसे पता नहीं चलता है कि वह शेरनी के इलाके में प्रवेश कर गया है। इसी बीच शेरनी को अपने इलाके में तेंदुआ चहलकदमी करता नजर आ जाता है। फिर क्या था, तेंदुआ कोई इधर-उधर की हरकत करता। इससे पहले ही शेरने उस पर हमला करके, उसे अपना इलाका छोड़ने पर मजबूर कर देती है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article