वायरल न्यूज़

Video: महाकुंभ पहुंचे पति ने पत्नी के वियोग में रेत से बनाई तस्वीर फिर लिपटकर सो गया, प्यार देखकर रो पड़ेंगे

Viral Video: देख सकते हैं कि शख्स अपनी पत्नी के वियोग में इस कदर पड़ा है कि संगम के किनारे रेती पर लेट जाता है। इसके बाद वह अपने हाथ की अंगुलियों से रेती पर अपनी पत्नी की तस्वीर बनाते दिखाई देता है।

Image

दिल को छूने वाला वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: यूपी के प्रयागराज में इन दिनों महाकुंभ का मेला पूरे धूम-धाम से चल रहा है। महाकुंभ के मेले में आकर अब तक 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र संगम में डुबकी लगा चुके हैं। महाकुंभ से कई ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिन्हें देखकर लोगों को यकीन नहीं हो पाता है। इसी क्रम में एक वीडियो ने यूजर्स को इमोशनल कर दिया है। यह वीडियो एक शख्स से जुड़ा है, जो अपनी गुजर चुकी पत्नी के वियोग में है।

वीडियो देखकर इमोशनल हो जाएंगे आप

वीडियो में देख सकते हैं कि शख्स अपनी पत्नी के वियोग में इस कदर पड़ा है कि संगम के किनारे रेती पर लेट जाता है। इसके बाद वह अपने हाथ की अंगुलियों से रेती पर अपनी पत्नी की तस्वीर बनाते दिखाई देता है। आप देख सकते हैं कि वह पूरी तरह प्रेम में डूबकर अपनी पत्नी की तस्वीर बना रहा होता है। वीडियो में यह पल काफी ज्यादा इमोशनल नजर आता है। देखें वीडियो-

इससे भी ज्यादा इमोशनल चीज तब देखने को मिलती है, जब शख्स अपनी पत्नी की तस्वीर बनाकर उससे लिपटकर सो जाता है। वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को इमोशनल कर दिया है। आपने शायद ही इससे पहले ऐसा वीडियो देखा होगा। वीडियो देखकर यकीनन आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे। वीडियो को इंस्टाग्राम पर vivekvyas127 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा और पसंद किया जा रहा है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article