Guinness World Records Video: आपने दुनिया में बहुत सारे अनोखे लोग देखे होंगे। कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में लिखवाने में मजा आता है। आज हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो खुद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। जहां लोगों को शराब पीने का लत होती है। वहीं एक शख्स ने शराब की गिलासों से वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला।
शख्स ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड (इंस्टाग्राम)
शख्स ने मजे-मजे में बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने सिर पर शराब की ढेर सारी गिलासों को रखकर बैलेंस बना रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस शख्स ने 100-200 नहीं बल्कि पूरे 319 गिलास अपने सिर पर रखकर बैलेंस बना लिया और अपना नाम गिनीज बुक में लिखवा लिया। इस शख्स का नाम अरिस्टोटेलिस वैलेओराइटिस है। यह शख्स साइप्रस के पाफोस के रहने वाले हैं। इन्होंने जो कारनामा किया, उसे देखकर दुनियाभर के लोग हैरान हैं। देखें वीडियो-
वीडियो में सबसे हैरतअंगेज चीज देखने को मिलती है कि शख्स अपने सिर पर इतना भारी-भरकम बैलेंस बनाकर डांस करने लगते हैं। इसके बाद भी एक भी गिलास टस से मस नहीं होती है। जो शख्स इनके सिर पर गिलास रख रहा होता है, वह भी आश्चर्यचकित होकर इनके कारनामे को देखता रहता है। अंत में वह अपने आपको ताली बजाने से रोक नहीं पाता है। वीडियो बहुत ही लाजवाब है, इसे अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। वहीं वीडियो को 29 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक भी कर लिया है।
