वायरल न्यूज़

Bhabhi Dance Video: देसी भाभी का डांस देखकर सकते में आ गए मेहमान, पास खड़े चाचा तो सदमे में चले गए

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 22, 2023, 04:03 PM IST

Desi Bhabhi Dance Video: भाभी के इस डांस वीडियो में देखेंगे कि उन्होंने अपने डांस के लिए एक चाचाजी को करीब बुलाया और उन्हें ही हवा में उड़ा दिया।

Image

भाभी ने ऐसा डांस कर दिखाया कि सोशल मीडिया उनका फैन बन गया। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • भाभी का डांस देखकर सकते में आए मेहमान
  • चाचाजी को तो हवा में उड़ा दिया
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Desi Bhabhi Dance Video: सोशल मीडिया की दुनिया मजेदार वीडियोज से भरी पड़ी है। यहां हर रोज बड़ी तादाद में ऐसे वीडियो देखे और अपलोड किए जाते हैं। इनमें कुछ वीडियोज देखकर तो हम फैन हो जाते हैं और बार-बार देखने का मन करता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। वीडियो एक देसी भाभी के डांस से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने ऐसा जबरदस्त छप्पर फाड़ डांस दिखाया है कि देखकर फैन हो जाएंगे। मजेदार वीडियो अभी तक हजारों लाइक और व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

डांस के लिए हुई भाभी की एंट्री

वायरल हो रहा कुछ सेकंड का वीडियो किसी कार्यक्रम से जुड़ा मालूम होता है। इसकी बड़ी तादाद में महिलाएं और पुरुष बैठे हैं। फ्रेम में देखेंगे कार्यक्रम में डांस का भी आयोजन किया गया है। ब्रैंकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा है। फ्रेम में सबकुछ मजेदार नजर आता है कि तभी डांस के लिए भाभी की एंट्री हुई। मगर भाभी ने अपने डांस में जो कुछ किया आसपास बैठे मेहमान तक सकते में आ गए। दरअसल डांस के लिए स्टेज पर पहुंची भाभी ने सबसे पहले चार लोगों को अपने पास बुलाया और बांस के डंडे पकड़ने के लिए कहा। ऐसा होते ही भाभी ने तुरंत इनमें अपने पैर फंसाकर लटक गई। वीडियो में अब ये नजाारा मेहमानों के पल्ले बाहर जा चुका था।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मेहमान भी सकते में आ गए

आगे देखेंगे कि डांस के लिए भाभी ने एक चाचाजी को भी अपने पास खड़ा किया। अब उन्होंने अपने पैरे में फंसाकर चाचाजी को बगल से पकड़ लिया। मगर बेचारे चाचाजी के साथ फिर जो हुआ सपने में भी नहीं सोचा होगा। दरअसल डांस-डांस में ही देसी भाभी ने चाचाजी को हवा में उड़ा दिया। इधर उनकी हालत देखकर कार्यक्रम में मौजूद मेहमान तक हिल गए। हालांकि वीडियो में सबकुछ देखकर हंसी भी बहुत आती है। वीडियो अभी तक लाखों व्यूज और लाइक बटोर चुका है। इसे इंस्टाग्राम पर Baraiya Ashvin B नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article