वायरल न्यूज़

Guinness World Records: इस कपल ने अपने शरीर पर बनवाया सबसे अधिक टैटू, नया अवतार देख चकरा जाएगा सिर

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 22, 2023, 03:36 PM IST

इंस्टाग्राम पर गिनीज वर्ल्ड बुक की ओर से एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें इटली के एक दंपती ने सबसे अधिक शारीरिक संशोधन के लिए गिनीज वर्ल्ड बुक में नाम दर्ज किया गया है।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • इटली के दंपती ने बनवाया सबसे अधिक टैटू
  • गिनीज वर्ल्ड बुक में नाम हुआ दर्ज
  • बॉडी मॉडिफिकेशन देख हिल जाएगा दिमाग

Most Body Modifications Guinness World Records: गिनीज वर्ल्ड बुक में कई बार कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देखकर दिमाग चकरा जाता है और ऐसी चीजें देखने के बाद यकीन भी नहीं होता। कई बार तो ऐसा भी होता है कि लोग अपने आपको लाइमलाइट में लाने के लिए किसी भी हद से गुजर जाते हैं और कुछ के तो सिर पर अलग ही फितूर सवार होता है, जिससे वे चर्चा में आ जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ इटली के इस कपल के साथ..

दरअसल, इटली के एक मैरिड कपल ने अपने शरीर का 91 बार मॉडिफिकेशन कराया, जिससे उनका नाम गिनीज वर्ल्ड बुक दर्ज किया गया है। अब ऐसे में ये कपल काफी सुर्खियां बटोर रहा है। बता दें, विक्टर ह्यूगो पेराल्टा अर्जेंटीना से हैं और उनकी पत्नी गैब्रिएला पेराल्टा उरुग्वे से हैं। इन दोनों ने अपने शरीर को एकदम बदल लिया है। इन्होंने अपने शरीर के लगभग सभी हिस्सों पर टैटू बनवाया है, जो दिखने में बेहद अजीब दिख रहा है। हालांकि, ऐसा करने वाले ये पहले दंपती बन गए हैं और इसके लिए इन्हें अवार्ड से नवाजा गया है।

गिनीज वर्ल्ड बुक ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर किया शेयर

हाल ही में गिनीज वर्ल्ड बुक ने अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट पर इनका एक पोस्ट भी शेयर किया है। हालांकि, गिनीज वर्ल्ड बुक के आधिकारिक वेबसाइट पर भी इसके बारे में शेयर किया है, जिसमें चयन की तिथि 13 फरवरी 2023 लिखी गई है। इस पर यूजर्स के तरह-तरह कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये इंसान हैं या फिर कोई एलियन। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि पहले के समय में काफी अच्छे रिकॉर्ड्स बनते थे, लेकिन अब तो कुछ भी देखने को मिल रहा है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article