Video: बाथरूम में नहा रही थी लड़की, तभी खिड़की के रास्ते घुस आया बिन बुलाया मेहमान, देखकर चीख पड़ेंगे आप

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 25, 2023, 04:15 PM IST

Viral Video: वीडियो एक लड़की के बाथरूम का है, जब वह नहाने जा रही थी। इस दौरान खिड़की के रास्ते से एक बड़ी छिपकली अंदर आ गई। इसके बाद का नजारा देखकर आपकी चीख निकल जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • बाथरूम में नहाने गई थी लड़की
  • खिड़की के सहारे घुसी बड़ी छिपकली
  • वीडियो में देखें फिर क्या हुआ आगे

Viral Video: बरसात के मौसम में कई बार खूंखार जीव इंसान के घरों में घुस आते हैं। दरअसल, बरसात में ऐसे सांप-बिच्छू जैसे जीवों के घरों में पानी भर जाता है। इसके बाद वह पानी से बचने के लिए लोगों के घरों में आ जाते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी। वीडियो एक लड़की के बाथरूम का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की बाथरूम में नहाने जा रही थी, तभी उसे बिन बुलाया मेहमान नजर आया।

lady bath

प्रतीकात्मक तस्वीर (istock)

बिन बुलाए मेहमान ने निकाली चीख

लड़की के बाथरूम में यह बिन बुलाया मेहमान खिड़की के सहारे घुस रहा है। इस मेहमान को देखकर लड़की की चीख निकल पड़ी। वह डर के मारे बाथरूम से बाहर भाग निकली। आप देख सकते हैं कि यह बिन बुलाया मेहमान एक विशालकाय छिपकली था। यह विशालकाय छिपकली बाथरूम की खिड़की से लड़की के बाथरूम मे घुस जाती है। जिसे देख बाथरूम में मौजूद लड़की डर के मारे चीखने-चिल्लाने लगती है। आप भी छिपकली का वीडियो देख सन्न रह जाएंंगे। देखें वीडियो-

End of Feed