Bridle Cat Video: बिल्ली से जुड़े हजारों वीडियो इंटरनेट पर मौजूद हैं। हर रोज सैकड़ों वीडियो वायरल भी होते हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो लोगों के दिल को छू लेते हैं। वैसे भी बिल्ली पालतू जानवर होती है और लोग बिल्ली को मौसी भी बुलाते हैं। इसी क्रम में एक बिल्ली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बिल्ली मौसी की शादी होती दिख रही है। इस दौरान बिल्लो रानी खूबसूरत लहंगा पहनकर सजी-धजी नजर आ रही है।
बिल्ली की हो चुकी है शादी!
वीडियो में दिख रही बिल्ली ब्राइडल ड्रेस पहनी हुई है। शादी के बाद बिल्ली की विदाई हो रही है। इस दौरान वह सिसक-सिसककर रोती दिख रही है। दुल्हन के अवतार में बिल्ली बहुत ही प्यारी लग रही है। उसने किसी दुल्हन की तरह आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी पहनी हुई है। इस दौरान बैकग्राउंड म्यूजिक 'सजन घर मैं चली' भी सुनाई दे रहा है। एक तरह से यह विदाई का गीत है। विदाई के समय आप बिल्ली का एक्सप्रेशन देखकर ठहाके लगा देंगे। वह बिल्कुल किसी दुल्हन की तरह भावुक होती नजर आ रही है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि बिल्ली की आंखों में आंसू हैं। वीडियो को lucckysahal नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'बाबुल के घर से विदाई का वक्त, सुबह के सवा चार का समय।' वीडियो देख यूजर्स ने जमकर ठहाके लगाए। एक यूजर ने लिखा, 'बेचारी को शादी के चक्कर में मत फंसाओ' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दुल्हन इमोशनल लग रही है'
