Viral: मेले में झूला झूलने से पहले देख लें ये वीडियो, सीट बेल्ट खुलने से हवा में लटकी लड़की, अंत में जो हुआ..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 8, 2023, 06:40 PM IST

Swing Accident Video: लड़की को देखकर ऐसा लग रहा है कि अगले ही पल वह जमीन पर गिर जाएगी और किसी बड़े हादसे का शिकार हो जाएगी। लड़की मेले के सबसे बड़े झूले पर झूलने गई थी। इस दौरान उसका सीट बेल्ट खुल जाता है। वीडियो में देखें फिर क्या हुआ..

Swing Accident Video: आपने भी कभी न कभी झूला जरूर झूला होगा। भारत में नवरात्रि से लेकर दशहरे तक हर छोटे-बड़े शहर में मेला लगता है। मेले में बड़े-बड़े झूले आते हैं, जिसमें झूलकर लोगों को मजा आता है। कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें बड़े से बड़े झूले में झूलने की टशन होती है।अगर आप मेले में झूला झूलने जा रहे हैं तो आपको एक बार इस वीडियो को देख लेना चाहिए। वीडियो को देखकर शायद ही आप झूला झूलने के बारे में सोचेंगे।

Fair swing

झूला झूलने के दौरान हादसा (इंस्टाग्राम)

बड़े वाले झूले में लटक जाती है लड़की

वीडियो देखकर लोगों का कलेजा कांप उठा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की आसमान में कई फीट ऊपर लटकी नजर आ रही है। लड़की को देखकर ऐसा लग रहा है कि अगले ही पल वह जमीन पर गिर जाएगी और किसी बड़े हादसे का शिकार हो जाएगी। वहीं नीचे खड़े लोगों के भी हाथ-पैर फूल रहे हैं और वह लड़की के सुरक्षित बचने की कामना कर रहे हैं। दरअसल, लड़की मेले के सबसे बड़े झूले पर झूलने गई थी। इस दौरान उसका सीट बेल्ट खुल जाता है। देखें वीडियो-

End of Feed