Spider Rain: इस धरती पर कई चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें चमत्कार कहा जा सकता है। सोचकर ही डर लगता है कि आसमान से पानी की जगह मकड़ियों की बारिश होने लगे। आपने आसमान से पानी के अलावा बर्फ और ओले बरसते तो देखे होंगे, लेकिन शायद ही कभी सुना होगा कि आसमान से घिनौनी मकड़ियां बरसने लगें। पिछले दिनों सैन फ्रांसिस्को में ऐसी घटना घटी, जब आसमान से घिनौनी मकड़ियों की बारिश होने लगी। इस नजारे को देखकर लोगों के हाथ-पांव कांप उठे।
मकड़ियों की बारिश देख कांप उठे लोग
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, सैन फ्रांसिस्को के एक छोटे से इलाके में मकड़ियों के बरसने की घटना सामने आई। बारिश के दौरान मकड़ियां जमीन पर रेंगती नजर आईं। इस नजारे को देखकर लोग डर तो गए ही, इससे साथ ही उनका मन घृणा से भर गया। लोगों ने मकड़ियों के साथ आसमान से सफेद जाल के टुकड़े गिरते देखे। लोगों ने जब इन सफेद जाल के टुकड़ों को नजदीक से देखा तो इसमें बेबी मकड़ियां थीं। पेसिफिक ग्रोव के निवासियों के अनुसार, उनके घर के बाहर ऐसी अजीबोगरीब बारिश हुई।
आखिर क्यों आता है स्पाइडर रेन
लोगों ने बताया कि मकड़ियां और सफेद जाले जमीन से लेकर बिजली की तारों और पेड़-पौधों पर चिपके नजर आए। सोशल मीडिया पर इस बारिश की तस्वीरें वायरल भी हो रही हैं। सैन जोस स्टेट यूनिवर्सिटी में बायोलॉजी पढ़ाने वाले टीचर ने बताया कि ये जाल वो हैं, जिनमें मकड़ियां अपने छोटे बच्चों को सुरक्षित रखती हैं। मकड़ियां हवा के सहारे कई बार नई जगह पर जाते हैं। मकड़ियों का ग्रुप जालों के साथ हवा में उड़कर ऊंची जगहों पर जाने की कोशिश करता है। पहले मकड़ियां ऊंची जगह पर जाती हैं। इसके बाद जालों के सहारे ही पैराशूट बनाकर नीचे उतरती हैं। हालांकि, जब मौसम बदलता है तो ये धरती पर गिरने लगती हैं। इसे स्पाइडर रेन कहा जाता है।
