वायरल न्यूज़

Brain Test Photo: जमीन पर ही बैठी है तितली, दिनभर में भी खोज लिया तो मान लेंगे चैंपियन

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 9, 2023, 08:01 AM IST

Brain Test Photo: खूबसूरत तितली जमीन पर ही कहीं छिपकर बैठी है, मगर उसे खोजने में किसी को भी बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ा सकता है।

Image

तस्वीर में छिपी है खूबसूरत तितली। (फोटो- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • जमीन पर बैठी है खूबसरत तितली
  • दिनभर में खोज लिया तो चैंपियन मान लेंगे
  • जवाब भी यहीं मिलेगा

Brain Test Photo: ऑप्टिकल इल्यूजन यानी ऐसा कुछ जिसमें छिपा हुआ रहस्य नजर के सामने ही हो, मगर बहुत कोशिश के बाद कोई उसे खोज ना पाए। सोशल मीडिया में रहस्य से भरी ऐसी तस्वीरों की भरमार है। मगर इनमें से कुछ ही नेटिजन्स को पसंद आती हैं। अभी हम आपके लिए एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर लेकर आए हैं। देखने में बहुत सामान्य सी ये तस्वीर अपने आप में बहुत खास है। तस्वीर जमीन की है, मगर इसमें कहीं खूबसूरत तितली आराम से बैठी है। मगर मजाल है कोई उस तितली को खोजकर दिखा दे।

तितली खोजकर बन जाओ चैंपियन

दरअसल तितली और जमीन का रंग करीब-करीब एक जैसा है। ऐसे में उसे खोजने में किसी को भी बड़ी मुश्किल हो सकती है। अगर आप खुद को जीनियस या आइंस्टीन के दिमाग वाला समझते हैं ये तस्वीर आपके लिए ही है। अब आपको उस तितली को खोज निकालना है। इसके लिए समय की कोई पाबंदी नहीं है। तितली खोजने में आप कितना भी समय ले सकते हैं। तस्वीर में छिपी तितली को खोजना इतना मुश्किल है कि आप उसे दिनभर में खोज लेंगे तब भी बहुत बड़ी होगी।

यहां देखिए तस्वीर

Optical Illusion

Optical Illusion

हालांकि बहुत समय बीतने के बाद भी जमीन पर बैठी खूबसूरत तितली को नहीं खोज पाएं हैं तो परेशान बिल्कुल ना हो। हजारों की तादाद में नेटिजन्स उस तितली को नहीं खोज पाए हैं। चलिए हम आपको बताएंगे कि तस्वीर में आखिर तितली कहां बैठी है। दरअसल तितली फ्रेम में बीच के हिस्से में थोड़ी दाएं बैठी है।

यहां देखिए रिजल्ट

Brain Quiz Photo

Brain Quiz Photo

देख लिया ना आकार में छोटी और रंग में जमीन जैसी होने की वजह से तितली को खोजने में किसी को भी बड़ी मुश्किल हो सकती है। हालांकि अच्छी बात है कि रहस्य से जुड़ी ऐसी तस्वीरों को हल करने से दिमाग और आंखों की भी अच्छी कसरत हो जाती है। चलिए अगली बार फिर हाजिर होंगे नजर और दिमाग की कसरत से जुड़ी ऐसी ही किसी जबरदस्त तस्वीर के साथ।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article